स्कूल कोचिंग बंद कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार: पीएसए
रक्सौल।( vor desk )।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में सरकार के द्वारा कोविड-19 का हवाला देते हुए निजी विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ सोमवार की संध्या रक्सौल में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता डी एन कुशवाहा, सोलन मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा, विजय कुमार शर्मा, संजय कुमार दास, कामेश्वर पांडे, धीरज बाजपेई, ईश्वर चौरसिया, राधेश्याम राय, दीपक जयसवाल तथा दिनेश पांडे आदि लोगों ने बिहार सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को एकाएक तुगलकी फरमान जारी कर बंद किये जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।
और कहां की एसोसिएशन ने विगत एक वर्ष से बच्चों का भविष्य अंधकरमय हो गया था, जिसे काफी मशक्कत से बच्चों के पठन पाठन को सुचारू किया गया था, कि अचानक संस्थानों को पुनः बंद किए जाने की सरकार ...









