Sunday, March 15

सीमांचल

डीएसपी ने दिया जांच व कार्रवाई का आश्वासन,तो,राजद  धरना से हुई फिलहाल के लिए अलग !

डीएसपी ने दिया जांच व कार्रवाई का आश्वासन,तो,राजद धरना से हुई फिलहाल के लिए अलग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk)।आदापुर के श्यामपुर नहर चौक पर स्थानीय थानाध्यक्ष संदीप कुमार के निलंबन व उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित धरना से राजद ने खुद को अलग कर लिया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा ने की है।उन्होंने बताया कि राजद के स्थानीय प्रखण्ड अध्यक्ष मोबारक अंसारी ने अपने पैड पर एसडीओ आरती व उन्हें संबोधित पत्र जारी करते हुए श्यामपुर नहर चौक पर आयोजित धरना से खुद को अलग कर लेने का आश्वासन दिया है। इस क्रम में पूछने पर राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष मोबारक अंसारी ने कहा कि राजद के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल ने उक्त आंदोलन से अपना जारी समर्थन वापस ले लिया है। पीड़ित पक्षों से मिलकर डीएसपी सागर कुमार झा ने एक सप्ताह के अंदर जांचोपरांत दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इसीलिए उनके आश्वासन पर एक सप्ताह के लिए राज...
सीमा पर शांति सुव्यवस्था को ले कर डीएसपी सागर झा के नेतृत्व में एसएसबी व एपीएफ की बैठक!

सीमा पर शांति सुव्यवस्था को ले कर डीएसपी सागर झा के नेतृत्व में एसएसबी व एपीएफ की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )। महुअवा ओपी में रक्सौल डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा अध्यक्षता में शुक्रवार को क्रॉस बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की पुलिस व आर्म्ड फोर्स सहित भारतीय एसएसबी अधिकारियों की उक्त संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई।इस बैठक में दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय व सहयोग से तस्करी,अपराध व देशद्रोही गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करने का निर्णय लिया गया।इस बैठक में सीमा पर सघन गश्ती के साथ ही प्रत्येक असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया।दोनों देशों की पुलिस व सुरक्षा बलों ने आपसी सामंजस्य व समन्वय बनाकर वैसे तत्वों को पकड़ने के लिए समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक के दरम्यान शराब, मादक पदार्थ, हथियार तस्करी के रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश दिए गए तथा फरार अभियुक्तों की ग...
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर रक्सौल पुलिस द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन!

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर रक्सौल पुलिस द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकली रैली रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आमजनों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को रक्सौल पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया।रक्सौल थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में यह पैदल मार्च आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने वाहन परिचालन नियमो के अनुपालन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। पैदल या वाहन चलाते समय ट्राफिक नियमो का पालन जरूरी है।खुद के साथ औरों की जिंदगी का भी ख्याल रखना चाहिए।मौके पर सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर वेदा भारती, सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी, सब इंस्पेक्टर रामबच्चन सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर मधुसूदन गुप्ता, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, हजारीमल हाई स्कूल के एनसीसी 25 वीं बटालियन के एएनओ रेयाज सिद्दिकी, एसयूओ मुकेश कुमार, युओ राज कुमार, एसजीटी प्रकाश कुमार, कैडेट्स विकाश कुमार, अभि...
कोहरे की वजह से बंगरी नदी में डूबने से कृषक की मौत!

कोहरे की वजह से बंगरी नदी में डूबने से कृषक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव निवासी अजय कुमार सिंह की घने कोहरे ने जान ले ली है।उक्त व्यक्ति की स्थानीय बंगरी नदी में डूबने से मौत हो गयी है।जानकारी के मुताबिक,मृतक मुशहरवा स्थित श्री रामजानकी मठ के समीप से अपना फसल की रखवाली कर बुधवार की शाम लौट रहे थे कि घने कोहरे की वजह से बंगरी नदी पर नवनिर्मित पुल के डायवर्शन स्थित लचका पुल से फिसल गए।फलतः नदी की तेज धारा में बह गए,जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गयी।रात भर तलाशक बाद भी जब नही मिले तो अहले शौच के लिए नदी गए ग्रामीणों ने किनारे लगे उनके शव को देखा और घर लेकर आये।इस आशय की पुष्टि करते हुए पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामएकबाल राय ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली गए उनके पुत्र का इंतजार जारी है,जबकि घटना की बाबत पूछे जाने पर स्थानीय थानाध्यक्ष उदय पासवान ने अनभिज्ञता जाहिर की है। ...
भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को 1 मिलियन डोज कोविड का  टीका सौंपा

भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को 1 मिलियन डोज कोविड का टीका सौंपा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )।भारत द्वारा नेपाल को प्रदान किए गए कोरोना के खिलाफ टीका आज काठमांडू पहुंच गया है।नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को यह टीका सौंपा। यह टीका एयर इंडिया की उड़ान से त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। भारत ने बुधवार को नेपाल को 1 मिलियन डोज कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की थी। ऑक्सफोर्ड के एस्ट्राजेनेका व सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित कोवसिल्ड वैक्सीन भारत द्वारा नेपाल को दी गई है। टीके को स्वास्थ्य सेवाओं के विभाग टेकु में संग्रहीत किया गया है। वैक्सीन को स्वास्थ्य सेवा विभाग से प्रत्येक राज्य के भंडारण केंद्र में भेजा जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, सफाईकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, एम्बुलेंस चालकों, लाश प्रबंधन टीम और अन्य लोगों को निर्धारित टीकाकरण केंद...
कोविड टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 199 हेल्थ केयर वर्कर को लगा कोविशिल्ड का टीका!

कोविड टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 199 हेल्थ केयर वर्कर को लगा कोविशिल्ड का टीका!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड टिकाकरण के चौथे दिन 199 लोगों को टिका लगा।इसकी जानकारी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि गुरुवार को दो सत्र स्थल पर टिकाकरण हुआ।जिसमें रक्सौल पीएचसी के सत्र स्थल व दूसरा डंकन हॉस्पिटल शामिल है।उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर अमरनाथ( संगणक ) के देखरेख में डंकन हॉस्पिटल में कुल 119 व रक्सौल पीएचसी में 80 हेल्थ केयर वर्कर को टिका दिया गया।रक्सौल पीएचसी के सत्र स्थल पर टिकाकरण अभियान में वैक्सिनेशन ऑफिसर के रूप में ज्योति कुंमारी,राजनन्दिनी सिंह, समेत दक्षा फारुखी,नितेश भारती, ऑब्जर्वेशन पदाधिकारी डॉ मुराद आलम,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,आइसीटीसी काउंसलर डॉ प्रकाश मिश्रा,एमएनई जयप्रकाश ,डाटा एंट्री ऑपरेटर निकुंज कुमार जीएनएम फिरदौस अनवर आदि उपस्थित थे। ...
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भाजयुमो!

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भाजयुमो!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी ।उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम स्थानीय शांति देवी वासुदेव मस्करा वूमेंस कॉलेज में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा । देश की स्वतंत्रता के बाद नेताजी जैसे स्वन्त्रता सेनानियों को जानबूझकर भुलाने का प्रयास किया गया ताकि आने वाली पीढ़ी अपने अतीत और मातृ भूमि के प्रति कर्तव्य से अवगत न हो सके ।तुष्टिकरण ने देश को बर्बादी के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया ।इसलिए देश को उनकी जीवनी से अवगत होने की आवश्यकता है । ...
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली ने दिए ₹ 51 हजार!

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली ने दिए ₹ 51 हजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि संग्रह करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ राम भक्तों की टोली पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली के यहां पहुँची।इस मौके पर श्री अली ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए स्वयं से ₹51000/= का सहयोग दिया।सभी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि-' जाती पाती धर्म से ऊपर उठ कर दिया हुआ यह सहयोग भारत के कौमी एकता का मिशाल है'।शुभकामनाएं दी कि भगवान श्री राम जनाब सबीर अली साहब को जीवन के शिखर पर पहुँचाए। मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुमार, पूर्व प्रमुख पप्पू गुप्ता, पूर्व प्रमुख नूर हसन , समसुद्दीन आलम, आलम राजकिशोर राय उर्फ भगत , मदन पटेल, विजय कुशवाहा, सोनू अहमद आदि उपस्थित थे। ...
विधायक से मिला रक्सौल नाई संगठन का प्रतिनिधिमंडल,24 जनवरी को मनाया जाएगा कर्पूरी जयंती!

विधायक से मिला रक्सौल नाई संगठन का प्रतिनिधिमंडल,24 जनवरी को मनाया जाएगा कर्पूरी जयंती!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
संगठन ने विधायक को कर्पूरी ठाकुर जयन्ती समारोह में शामिल होने का दिया न्योता रक्सौल ।(vor desk )। नवगठित रक्सौल नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें 24 जनवरी रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयन्ती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के एक लिखित पत्रक सौंप आमंत्रित किया। जिसे विधायक श्री सिन्हा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए नाई संगठन के प्रतिनिधिमंडल को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयन्ती मनाने के निर्णय का स्वागत किया ।रक्सौल नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सम्पूर्ण जीवन दबे-कुचले , गरीबों , उपेक्षितों एवं हासिए पर पड़े लोगों के हक-हुकूक के संघर्ष में बीता था ।सादा जीवन उच्च विचार , सच्चरित्रता , ईमानदारी एवं राजनीति में शुचिता एवं...
रेलवे द्वारा लीज में अनियमितता की जांच व ट्रेन परिचालन की मांग को ले कर ‘स्वच्छ रक्सौल’ द्वारा धरना- प्रदर्शन!

रेलवे द्वारा लीज में अनियमितता की जांच व ट्रेन परिचालन की मांग को ले कर ‘स्वच्छ रक्सौल’ द्वारा धरना- प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रेन परिचालन, रेलवे की समस्या व पूर्व के लीजधारकों को रेलवे रोड में दुकान आवंटन की मांग को ले कर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।इस क्रम में रेल प्रशासन को मांगो से से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि रेलवे द्वारा स्टेशन रोड में बड़े व्यापारी को औने पौने कीमत में लीज दे कर 'घोटाला'किया जा रहा है।वहीं,यहां पूर्व के 121 लीज धारकों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।जबकि, वे भी रेलवे की उचित लीज राशि देने को तैयार हैं।वे पहले भी रेलवे को राजस्व देते रहे हैं। लेकिन,उनकी उपेक्षा की जा रही है,जो ठीक नही है।उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड के फूटकर विक्रताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।अधिकारियों की सांठ -गांठ से औने पौने कीमत पर लीज दिए जाने की उच्चस्तरी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!