Monday, September 7

सीमांचल

विधायक द्वारा कैशर-ए- हिन्द बाँध और फसल क्षति का निरीक्षण कर कटाव निरोधक कार्य कराने एवं फसल क्षति देने की अनुशंसा

विधायक द्वारा कैशर-ए- हिन्द बाँध और फसल क्षति का निरीक्षण कर कटाव निरोधक कार्य कराने एवं फसल क्षति देने की अनुशंसा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रक्सौल डी०सी०एल०आर० रामदुलार राम, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार के साथ रक्सौल प्रखण्ड अंतर्गत आने वाला कैशर ए हिन्द बाँध, गाद, तिलावे नदी और नेपाल से आने वाली सभी छोटी बड़ी नदियों के द्वारा हो रहे कटाव एवं लगातार पिछले कई दिनों से हो रहे बारिश के पानी से क्षेत्रीय नदियों के उफनने से हुए जल जमाव के कारण फसल क्षति का निरीक्षण किया गया। श्री सिन्हा ने स्थानीय प्रशासन को केसरे हिन्द बाँध का और स्थानीय नदियों के बढ़ते जल स्तर से हो रहे कटाव से बचाने के लिए तुरंत कटाव रोधक कार्य करने का आदेश भी दिया। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रखण्ड के सभी पंचायतों मे हुए जलजमाव से फसल पूरी तरह से नष्ट हो गए और अब नये फसल लगाना भी संभव नही हो पायेगा, ऐसी स्...
रक्सौल नगर के’आदर्श टिकाकरण केंद्र’ पर दो दिनों से टिकाकरण बन्द,’नाइंसाफी’ पर उठे सवाल!

रक्सौल नगर के’आदर्श टिकाकरण केंद्र’ पर दो दिनों से टिकाकरण बन्द,’नाइंसाफी’ पर उठे सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।एक ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्वीट कर घोषणा की कि रक्सौल नगर शत प्रतिशत टिकाकरण वाला सूबे का पहला नगर निकाय बन गया है,वहीं,दूसरी ओर दो दिनों से जिले में अलग व अनूठे पहचान वाले नगर के आदर्श केंद्र पर टिकाकरण बन्द है।जिसको ले कर सवाल उठने लगे हैं,क्योंकि,इसे निरंतरता दिये जाने का आश्वासन दिया गया था।यही नही मंगलवार को एक ओर जहां टिकाकरण का कार्य जारी रहा और सैकड़ों लोगों को टिका लगाया गया,तो,इस केंद्र पर टिका बन्द होने का मामला और गर्म हो गया। बता दे कि रक्सौल नगर के मुख्य पथ स्थित रूप बहार कैम्पस में हाथों हाथ प्रिंटेड सर्टिफिकेट व व्हील चेयर जैसी सुविधाओ के साथ स्थापित किया गया आदर्श टिकाकरण केंद्र 4 जुलाई के बाद से बन्द हो गया है।यहां पहुंचने वाले लोग निराश लौट रहे हैं,क्योंकि,7 जुलाई तक चलने वाले टिकाकरण महाअभियान को 4 जुलाई के विशेष महा अभियान...
रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की मांग,सप्ताह के सभी दिन दुकानों को खोलने की अनुमति दे सरकार!

रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की मांग,सप्ताह के सभी दिन दुकानों को खोलने की अनुमति दे सरकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने अनलॉक में दुकानदारों को रियायत नही मिलने पर बिहार राज्य मुख्य सचिव को आवेदन दिया है,जिसमे दुकानदारों को नियमित तौर पर प्रतिष्ठान संचालन के अनुमति देने की मांग की है। आवेदन में यह जिक्र किया गया है कि ऑनलॉक के आदेश मे राज्य के व्यवसायियों के हितो की अनदेखी को सुधारने के सम्बंध मे यह पत्र जारी की गई है ।ज्ञात हो की ज्ञापंक जी/आपदा-06-02/2020-3646 दिनांक 05 जुलाई 2021 जिसमे उपरोक्त आदेश की कंडिका संख्या 6 के तहत बिना अपवाद वाली दुकानों को एक महीने तक पुनः वैकल्पिक दिवसों पर खोलने का फरमान जारी किया गया है ।इस उपरोक्त आदेश से व्यवसायियो में हतप्रभ की स्थिति हो गई हैं। एक तरफ कई तरह की रियायतों की घोषणा की गई हैं तो दूसरी तरफ व्यवसायियों की अनदेखी की गई हैं ।जबकि आदेश के निर्गमन के वक्त व्यवसायियों के तरफ ध्यान नह...
नेपाल पुलिस के द्वारा भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार को ले कर रक्सौल बॉर्डर पर बवाल,रवैये पर एसडीओ आरती ने जताया एतराज!

नेपाल पुलिस के द्वारा भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार को ले कर रक्सौल बॉर्डर पर बवाल,रवैये पर एसडीओ आरती ने जताया एतराज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाली फोर्स द्वारा भारतीय मजदूरों -कामगारों को घण्टों रोक कर पिटाई व गाली गलौज के बाद स्थिति भड़क गई।बार बार इस तरह की घटना से आक्रोशित समूह ने सोमवार की सुबह विरोध -प्रदर्शन व नारेबाजी की।केपी ओली सरकार व पुलिस -प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।नेपाली वाहनों को वापस नेपाल लौटाने की कोशिश की गई।घण्टों आयात निर्यात बन्द रहा।हालात बेकाबू होने से पहले ही एसएसबी व पुलिस समेत इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर मामला शांत कराया।नेपाल के पर्सा जिला के डीएसपी प्रह्लाद कार्की ने आश्वासन दिया कि भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यहार की घटना नही होने दी जाएगी।आर्म्ड पुलिस फोर्स के इंस्पेक्टर स्वर्ण बम ने कहा कि नेपाल बॉर्डर कैबिनेट के फैसले पर बन्द है,केवल भारत से लौटने वाले नेपाली नागरिकों के प्रवेश की ही अनुमति है।इस पूरे मामले से उच्चाधिकरियो को अवगत करा दिया गया है,उनके...
25 पाउंड का केक काट कर रक्सौल में मनाया गया राष्ट्रीय जनता दल का रजत जयंती समारोह!

25 पाउंड का केक काट कर रक्सौल में मनाया गया राष्ट्रीय जनता दल का रजत जयंती समारोह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल के रक्सौल स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के 25 वें जयंती को रजत जयंती के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे युवा राजद पूर्वी चंपारण के पूर्व जिला अध्यक्ष हामिद रजा "राजू" एवं पार्टी के सम्मानित नेता प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम युवा राजद अध्यक्ष सैफुल आजम ,युवा राजद नगर अध्यक्ष राज शर्मा,प्रदेश महासचिव ब्यवसायिक प्रकोष्ट मदन गुप्ता,प्रदेश महासचिव ब्यवसायिक प्रकोष्ठ हीरालाल साह,प्रखण्ड अध्यक्ष ब्यवसायिक प्रकोष्ट मुकेश गुप्ता,प्रखण्ड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अबरार अंसारी,प्रखण्ड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ट मुन्ना यादव,प्रखण्ड अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ट दिनेश राम ने 25 पौंड का केक काटकर लालू यादव के नारों के साथ मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हामिद रजा "राजू" ने कहा लालू यादव जी ने आज से 25 साल पहले पार्टी की नी...
चलंत वाहन ने किया 140 फुटपाथ ब्यापारी को वैक्सीनेटेड, मस्करा ट्रस्ट के रवि मस्करा ने टीम के साथ लोगों को किया जागरूक!

चलंत वाहन ने किया 140 फुटपाथ ब्यापारी को वैक्सीनेटेड, मस्करा ट्रस्ट के रवि मस्करा ने टीम के साथ लोगों को किया जागरूक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। पूरे देश में रक्सौल नगर परिषद ने वह कर दिखाया जिसके लिए पूरा देश चिंतित है।आज प्रशासन तथा आम जनता के सहयोग से रक्सौल नगर परिषद को 100% कोरोना से वैक्सीनेटेड शहर घोषित किया गया।विभिन्न संस्थाओं के सहयोग के साथ साथ "रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट"के साथियों ने चलंत वैक्सीन वाहन के सहयोग से रविवार को रक्सौल मेन रोड़ के फुटकर व्यपारियो, ठेला चालक, रिक्शा चालक, फल सब्जी विक्रेता, मोटरसायकिल मिस्त्री, आदि के दुकान पर पहुचकर उनको वैक्सीन लगाया।आज रोड पर के सभी दुकानदारों से हाथ जोड़कर नम्रतापूर्वक वैक्सीन लगाने की अपील टीम द्वारा की गई। टीम के मुकुल आनंद दास, रोहित कुशवाहा, सुबोध कुमार, पप्पू कुमार, नुरुल होदा, आदि ने प्रेरित किया।पीएचसी की मेडिकल टीम ने डॉ महम्मद सुल्तान के नेतृत्व में वैक्सीन देने की प्रक्रिया को पूरा किया। जिलाधिकारी के नि...
पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को भारत विकास परिषद की रक्सौल ईकाई ने किया याद,बताया मार्गदर्शक!

पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को भारत विकास परिषद की रक्सौल ईकाई ने किया याद,बताया मार्गदर्शक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।रविवार को स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद ने उन्हें याद किया ।एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भारत विकास परिषद रक्सौल के बैनर तले यह कार्यक्रम रुप बहार परिसर में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में वन्देमातरम गीत के बाद स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा -सुमन अर्पित किया गयाकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. सच्चिदानन्द पटेल ने कार्यक्रम में शामिल हो अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की ।इस मौके पर डॉ. पटेल ने स्वामी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गहन प्रकाश डाला तथा उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं ।स्वामी जी ने यह दिखा दिया कि बड़ा कार्य करने के लिए लम्बी आयु की जरूरत नहीं है। वे युवाओं के लिए आदर्श हैं तथा युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर स्वयं अपने...
एबीवीपी ने रक्सौल में मनाया स्वामी विवेकानन्द की 158 वीं पुण्यतिथि, बताया प्रेरणास्रोत!

एबीवीपी ने रक्सौल में मनाया स्वामी विवेकानन्द की 158 वीं पुण्यतिथि, बताया प्रेरणास्रोत!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 158 वी पुण्यतिथि उनके तैलचित्र के समक्ष पुष्पांजलि कर एवम दीप प्रज्जवलित कर मनाया गया। उपस्थित नगर मंत्री सूरज सराफ ने बताया की स्वामी विवेकानंद एक हिंदू भिक्षु थे और भारत के सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेताओं में से एक थे. वे एक विपुल विचारक, महान वक्ता और भावुक देशभक्त थे। वही संगठन के प्रांत सह SFD प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि वह हिंदू अध्यात्मवाद के पुनरुद्धार किया और विश्व मंच पर हिंदू धर्म को एक सम्मानित धर्म के रूप में स्थापित किया. सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागरूकता का उनका संदेश विशेष रूप से दुनिया भर में व्यापक राजनीतिक उथल-पुथल की वर्तमान पृष्ठभूमि में प्रासंगिक बना हुआ है। नगर सह मंत्री सुभाष कुमार एवम प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वामी विवेकानंद और उनकी शिक्षा...
पूर्व सहकारिता मंत्री सगीर अहमद ने कतार में लगकर आदर्श टीकाकरण केन्द्र पर लगवाया वैक्सीन,जानिए क्या कहा…

पूर्व सहकारिता मंत्री सगीर अहमद ने कतार में लगकर आदर्श टीकाकरण केन्द्र पर लगवाया वैक्सीन,जानिए क्या कहा…

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार सरकार में पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री के पद को सुशोभित करने वाले सगीर अहमद ने ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली। साथ ही प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया । इस दौरान पूर्व मंत्री ने सादगी का परिचय देते हुए कतार में लगकर नम्बर आने पर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई तथा सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खींचा सबको जागरूक करने का सकरात्मक संदेश दिया ।पूर्व मंत्री सगीर अहमद ने संदेश देते हुए कहा कि यह कोविड-19 वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है ।सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोविड वैक्सीन की डोज सभी को अवश्य लेनी चाहिए ।इस दौरान उन्होंने कहा कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी है तथा अपने आपको एवं परिवार को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन ज़रूर लगवाएँ लेकिन सावधानी बरतना बंद न करें ।परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ...
शत-प्रतिशत टिकाकरण में रक्सौल बना प्रदेश में नंबर वन,चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया साधुवाद!

शत-प्रतिशत टिकाकरण में रक्सौल बना प्रदेश में नंबर वन,चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया साधुवाद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे "महा टिकाकरण अभियान" में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में समाजसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों के साथ साथ रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कर्मठ सदस्यों ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन करते हुए जनहितकारी कार्यों के अन्तर्गत रक्सौल नगरवासियों को वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न प्रकार की प्रचार माध्यमों तथा शारीरिक परिश्रम से जागरूक करते हुए टिकाकरण केन्द्रों तक पहुंचाने के साथ वैक्सीन लगवाने में सहायक बना।सूबे में रक्सौल नम्बर वन बन गया है।यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है और रक्सौल नगर को शत प्रतिशत टिकाकरण वाला नगर निकाय घोषित करने के लिए चेम्बर की ओर से बिहार सरकार को साधुवाद है।उक्त बातें रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!