बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का हल्ला बोल प्रदर्शन!
रक्सौल।(vor desk )।देश मे लगातार पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही रसोई गैस, सब्जी एवं तेल खरीद पाना आम लोगो के लिए कठिन हो चला है ।जिसको लेकर बिहार की विपक्षी पार्टी राजद द्वारा पूरे बिहार में ब्लाक स्तर पर बीजेपी को घेरने का कार्यक्रम किया।इसी कड़ी में नरकटिया विधान सभा के राजद विधायक डॉ0शमीम अहमद ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।वे अपने आवास से बैलगाड़ी पर निकले और अपने समर्थकों के साथ पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए।यही नही पीएम मोदी व सीएम की शव यात्रा भी निकाली गई।
इस मौके पर डॉ शमीम ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई से जीना मुहाल हो गया है।इसलिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर राज्य में दो दिवसीय आंदोलन शुरू किया गया है।इसके तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इधर,युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम के नेतृत्व में श...









