इंडो-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन सुचारू करने व जब्त भारतीय वाहनों को मुक्त कराने हेतु विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधान सभा में उठायी आवाज!
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk) ।ढाका के बीजेपी विधायक व राम रहीम सेना के संस्थापक अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल इन दिनों बिहार विधानसभा में सवाल उठा कर चर्चे में हैं।जनसरोकार व सीमा समस्या के मुद्दे पर उनकी सक्रियता ने उन्हें नेपाल में भी चर्चा दी और उनके इस कदम का चहूँ ओर स्वागत हो रहा है।
मोतिहारी व रक्सौल से हवाई उड़ान शुरू करने की मांग की चर्चा अभी थमी भी नही कि नेपाल सीमा बन्द होने से सीमा क्षेत्र के लोगों की हो रही समस्या व बेटी रोटी के रिश्ते पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ले कर बिहार विधान सभा मे मजबूती व मुखरता के साथ आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा है कि मार्च 2020 में लगे लॉक-डाउन के दरम्यान से ही भारत- नेपाल सीमा पर आवागमन बंद है।दोनों देश के नागरिकों को लगातार परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर के शादी-विवाह के सीजन में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को परेशानियाँ बढ़ गयी है...









