दुकानों को सीलमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू,अब ताला खुलने व केश खत्म होने का इंतजार!
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की उपस्थिति में रक्सौल थाना में लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में सील किये गए 14 दुकानों को सील मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।बता दे कि इससे पहले जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक द्वारा दुकानदारों को नियम के मुताबिक प्रक्रिया पूर्ण कर सिलमुक्त करने का निर्देश जारी किया था।जारी पत्र के आधार पर सील किए हुए सभी दुकानों को विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा व डीएसपी सागर कुमार झा की मौजूदगी में सभी दुकानदारों को बॉन्ड भरवाया गया। प्रक्रिया को पूरा करके सीलमुक्त करने का आश्वासन दिया गया।बताया गया कि एसडीएम आरती के आदेश पर सभी दुकानों को सील मुक्त किया जाएगा।
इस क्रम में दुकान मालिकों को आगे से गलती नहीं दुहराने को लेकर कड़ा निर्देश दिया।आग्रह किया कि कोरोना के गाइडलाइन का अक्षरसः पालन करें।
बता दे कि आपदा अधिनियम के तहत इन दुकानदार...









