भाजयुमो द्वारा 29 सितम्बर को डंकन हॉस्पिटल में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में दिनांक कल 29 सितंबर 2021 को डंकन अस्पताल में रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । उक्त जानकारी भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष कुमार दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में 50 से अधिक मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। ज्ञातव्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस को सेवा समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है ।इस अवसर पर 17 सितंबर 2021 से लेकर 7 अक्टूबर 2021 तक सेवा समर्पण के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक कार्यक्रम रक्तदान का कार्यक्रम है ।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश को ही नहीं पूरे विश्व को सेवा और समर्पण के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है जो विशेष रूप से कोरोना काल में देखने को मिला जो विश्व का इतिहास बन चुका है। मोदी जी युवाओं के प...









