सांसे हो रही है कम , आइये संकल्प करें मिलकर पेड़ लगाये हम:डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह
रक्सौल।( vor desk )।"सांसे हो रही है कम, आइये संकल्प करें मिलकर पेड़ लगाये हम!" उक्त बातें भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर परिषद द्वारा रेलवे पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही ।
श्री सिंह ने इस बात को रेखांकित किया कि परिषद द्वारा दो वर्ष पूर्व रेलवे पार्क के सौंदर्यीकरण व हरा भरा रखने का जिम्मा उठाया गया था। तब से लेकर आज तक परिषद के सम्यक प्रयास से न केवल पार्क की खूबसूरती बढ़ी है बल्कि शहर के लोगों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन चुका है ।आज इस दिवस पर रेलवे पार्क में जहां इसकी खूबसूरती और बढ़ाने के लिए कई सुगंधित फूल के पौधे लगाये गये। वहीं पार्क के बाहर स्टेशन रोड कई पौधे भी लगाये गये ।इस मौके पर रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा भ...









