बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने लिया शपथ,सीएम लालबाबू राउत ने दी शुभकामनाएं!
रक्सौल।( vor desk)।बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रबार को एक कार्यक्रम के बीच शपथ लिया। क्लार्क रिर्सोट में शुक्रबार को प्रमुख निर्वाचन अधिकारी बालमुकुन्द खरेल ने बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया।
बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के 45 साधारण सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सुबोध गुप्ता को चुना गया।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार अग्रवाल(पाटवारी), द्वितिय उपाध्यक्ष हरि गौतम सर्वसम्मति से चुने गए।जबकि महासचिव पद पर मनोजकुमार दास, कोषाध्यक्ष नवनित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अंकित चाचान समेत अन्य पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में प्रमुख निर्वाचत अधिकारी खरेल ने पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया।
उक्त कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदेश नं. 2 के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउ...









