रेल डीएसपी पंकज कुमार ने किया रक्सौल स्टेशन का नीरिक्षण,पर्व को ले कर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
रक्सौल।( vor desk )।दीपावली व छठ पर्व को ले कर रेल प्रशासन एलर्ट मोड में दिख रहा है।रेल व रेल यात्रियों की सुरक्षा को ले कर मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के डीएसपी पकंज कुमार ने बुधवार को रक्सौल रेलवे स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण किया।साथ ही अधिकारियों व जवानों को सुरक्षा को बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए हर पल मुस्तैद रहने को कहा।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।राजकीय रेल पुलिस,रेल सुरक्षा बल व अन्य सुरक्षा एजेंसियों से बेहतर ताल मेल रखने के साथ मिल जुल कर कार्य करना है,ताकि,कोई चूक न हो।
इस दौरान पार्सल कार्यालय, रेल यार्ड, रेलवे पार्क, फूड प्लाजा का निरीक्षण किया।जहां साफ -सफाई को देख कर प्रशंसा की।स्वच्छ रक्सौल के सेवा व स्वच्छता कार्य और भारत विकास परिषद की रेलवे पार्क के संरक्षण-सम्वर्धन की तारीफ करते हुए कहा कि समाजिक संग...









