दिल्ली में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद रक्सौल स्टेशन पर अलर्ट, रेलवे ने 13 जिलों के एसपी को लिखा पत्र!
* रक्सौल स्टेशन से खुलने वाली विभिन्न ट्रेनों व परिसर की हो रही सघन जाँच*सीसीटीवी से हो रही निगरानी,संदिग्धों की ली जा रही शरीर की गहन तलाशी
रक्सौल।(vor desk)।दिल्ली में पकिस्तान समर्थित दो आतंकियों को पकडे जाने के बाद बिहार में रेल प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस मामले को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, और पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।वहीँ रेल अधीक्षक कटिहार और मुजफ्फरपुर को भी इसकी सूचना दी गयी है।इसके बाद रक्सौल समेत सीमाई इलाको के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर सुरक्षा गस्त और चौकसी बढ़ा दी गई है।
रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रक्सौल रेलवे अधिकारियों को भी विशेष तौर पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जिसके लिए राज...









