कवि राम पुकार सिंह ‘जाहिल’ का निधन साहित्यिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति:भरत प्रसाद गुप्त
रक्सौल ।( vor desk )। 'वरीय नागरिक सेवा मंच'(बंशम) की बैठक डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कौड़िहार चौक स्थितआवासीय परिसर में आयोजित हुई। जिसमें वरीय नागरिक सेवा मंच(वंशम ) के अध्यक्ष रामपुकार सिंह के आकस्मिक निधन होने पर उनके दिवगंत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया ।
इसमें वरीय नागरिक सेवा मंच के उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।सभी ने स्व सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया।
मौके पर सम्भावना संस्था के अध्यक्ष व वंशम के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त ने कहा कि साहित्यिक जगत का एक सितारा और एक कलाकार मन दुनिया को छोड़ गया।लेकिन,उनकी यादे अमिट हैं।उन्होंने भोजपुरी में कविता के माध्यम से अपनी पहचान गढ़ी थी।सरल व सहज भाव के रामपुकार बाबू के कविताओं में समाज का दर्द होता था।ऐसे लोग धरती पर कम ही मिलते हैं।
वहीं, शिक्षक अवधेश कुमार सिं...









