Thursday, March 19

सीमांचल

रक्सौल में फिर मिले 10कोरोना संक्रमित,13 माइक्रो कंटोमेन्ट जोन बने!

रक्सौल में फिर मिले 10कोरोना संक्रमित,13 माइक्रो कंटोमेन्ट जोन बने!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है।रविवार को रक्सौल में कुल 10 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।इसकी पुष्टि रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की।उन्होंने बताया कि रविवार को रक्सौल पीएचसी में हुई जांच में 2 तथा डंकन हॉस्पिटल में 4 व एसआरपी मेमोरियल में 4 संक्रमित यानी कुल 10 संक्रमित मिले हैं।उन्होंने बताया कि रविवार को पीएचसी में हुई जांच में दो पुलिस कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। 13 माइक्रो कंटोमेन्ट जोन:रक्सौल में 13 माइक्रो कंटोमेन्ट जोन बनाये गए हैं।बताया गया है कि संक्रमित्तों की लगतार ट्रेकिंग की जा रही है। ...
चैती छठ:रक्सौल में छठ गीतों के साथ  व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य!

चैती छठ:रक्सौल में छठ गीतों के साथ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के प्रथम दिन रविवार की संध्या भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण किया गया। सीमावर्ती रक्सौल शहर समेत प्रखण्ड के दर्जनों गांवों में बड़ी तादात में चैती छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान रविवार की संध्या भक्तों की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी। जहां ढोल, नगाड़े एवं मंगल गीतों के बीच अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण कर लोगों ने अपने तथा अपने स्वजनों की सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। इधर रक्सौल थाना परिसर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में चैती छठ व्रत आयोजित हुआ।तो,आश्रम रोड, नागा रोड बाबा मठिया,कोइरी टोला के त्रिलोकी नाथ मंदिर घाट,कौड़िहार घाट,तुमड़िया टोला,चेकपोस्ट घाट पर छठ पूजा का आयोजन हुआ। इस ...
नेपाली टेम्पू से हो रही चरस की तस्करी,एसएसबी ने 20 किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर को दबोचा

नेपाली टेम्पू से हो रही चरस की तस्करी,एसएसबी ने 20 किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर को दबोचा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाली टेम्पू पर चरस की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एसएसबी ने दो नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसबी 47 वीं बटालियन के समवाय पंटोका के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान के तहत उक्त बरामदगी की है।छापेमारी में कुल 20 किलो चरस बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेन्ट अनेन्द्र मणि सिंह ने बताया कि जब्त चरस की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये आँकी गयी है। साथ ही नेपाली टेम्पू संख्या ना रह 1324 को नियंत्रण में ले लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के बीरगंज के छपकैया निवासी विष्णु साह सोनार के 32 वर्षीय पुत्र रामबाबू साह व बिहार के पश्चिमी चंपारण के पाली थाना के महामादी निवासी नगीना मंडल के 21 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरो...
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की रिहाई पर राजद कार्यकर्ताओं ने मास्क बांटकर मनाई खुशियां!

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की रिहाई पर राजद कार्यकर्ताओं ने मास्क बांटकर मनाई खुशियां!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा रवि मस्करा के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जमानत मिलने के उपलक्ष्य में खुशियाँ मनाई गई।जिला प्रवक्ता सह विधानसभा नेता ने अपने राष्ट्रीय नेता की रिहाई के उपलक्ष्य में आम जनता के बीच सेनेटाइजर का छिड़काव किया तथा मास्क बाँटकर कोरोना के प्रति आगाह किया।श्री मस्करा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेलगाम सरकार एवं बेपरवाह शासक को आईना दिखाने हेतु हमारे नेता तेजस्वी यादव लगातार लगे हुए हैं । अब राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आने से सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल दुगुना होगा।इससे बिहार की जनता ही नहीं ,बल्कि,देश की राजनीति की दिशा भी बदलेगी।साथ ही कार्यक्रम में छात्र राजद के नगर अध्यक्ष रोहित कुशवाहा एवं महासचिव आदित्य शेखर की अध्यक्षता में स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक पर लड्डू बाँटकर त...
भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता नीतेश कुमार सिंह को एमडीआरटी लक्ष्य पूर्ण करने पर मिला सम्मान!

भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता नीतेश कुमार सिंह को एमडीआरटी लक्ष्य पूर्ण करने पर मिला सम्मान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।भारतीय जीवन बीमा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं रिकॉर्ड समय में एम.डी.आर. टी. लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर भारतीय जीवन ( एल आइ सी) के अभिकर्ता रक्सौल निवासी नीतेश सिंह को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान श्री नीतेश सिंह को रक्सौल के वरीय प्रबंधक ने पुष्प गुच्छ ,चाँदी का सिक्का एवं मुँह मीठा कर दिया गया है । एलआइसी अभिकर्ता के रूप में कार्य कर रहे नीतेश कुमार ने बताया है कि इस अविश्वसनीय उपलब्धि उनके पूज्य पिताजी स्व. रामनरेश सिंह जी के आदर्शों एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव को ह्रदयंगम करने के बाद ही मुमकिन हुआ है ।यह सम्मान व पुरस्कार पूज्य पिताजी के चरणों में समर्पित है । श्री नीतेश सिंह ने आम लोगों से अपील किया कि मौजूदा हालात में एल आइसी की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गयी है तथा इसके महत्व को हर एक आम वो खास को समझने की जरूरत है।यह पॉलिसी धारक को जिंदगी क...
लालू यादव को जमानत मिलने पर महागठंबधन नेताओं ने बांटी मिठाईयां,जताया हर्ष!

लालू यादव को जमानत मिलने पर महागठंबधन नेताओं ने बांटी मिठाईयां,जताया हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) गरीबों की आवाज और गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दिया।इससे महागठबंधन कार्यकर्ताओं व उनके समर्थको में हर्ष है।इसका स्वागत करते हुए नरकटिया के राजद विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने स्वागत करते हुए कहा कि सत्य कितना भी परेशान हो,जीत उसकी ही होती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति में एक मात्र जननेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव को आज झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिया गया।वर्तमान परिस्थितियों में जिस तरह से एक जननेता को जितना मानसिक तनाव दिया गया शायद इस से पूर्व कभी नही हुआ, खैर "सत्य परेशान हो सकता हैं, किन्तु कभी पराजित नही"…!!!उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव शेर हैं।शेर रहेेंगेें । इधर,इस उपलक्ष्य में रक्सौल विधानसभा के ...
रक्सौल में एक ही दिन मिले 26 कोरोना  संक्रमित,डंकन हॉस्पिटल बना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर!

रक्सौल में एक ही दिन मिले 26 कोरोना संक्रमित,डंकन हॉस्पिटल बना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल में कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है।यहां शनिवार को कुल 26 संक्रमित्त मिले हैं।जिसमे 8 रक्सौल पीएचसी व 18 डंकन हॉस्पिटल में हुए जांच में मिले।इस तरह कुल एक्टिव केश की संख्या 62 पहुंच गई है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड़ पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के हालात से निपटने की आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।रक्सौल में कोविड केयर सेंटर को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू है। फिलहाल जिला प्रशासन की पहल पर शहर के डंकन हॉस्पिटल में 10 बेड के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर को चालू किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल में 50 बेड व शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में...
डॉ0अंबेडकर की 130वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम के बीच रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा में अंबेडकर द्वार सह प्रतिमा का अनावरण!

डॉ0अंबेडकर की 130वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम के बीच रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा में अंबेडकर द्वार सह प्रतिमा का अनावरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा पंचायत के लक्ष्मनवा (अम्बेडकर नगर) में स्थित अम्बेडकर द्वार सह संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा अनावरण सह उनकी 130 जयंती समारोह का आयोजन मुखिया पति अलखदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत हुई। इस मौके पर नवनिर्मित अम्बेडकर द्वार पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण फीता काटकर स्थानीय मुखिया शैला देवी ने किया।इस समारोह को संबोधित करते हुए एससी/एसटी कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह अब-सब मोर्चा के संस्थापक ई.हरिकेश्वर राम ने कहा कि भारत जैसे विविधताओं भरे देश को एक सूत्र में पिरोनेवाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार व आदर्श विश्व बन्धुता की कड़ी को मजबूती प्रदान करता है,उन्होंने देश को एक अमूल्य धरोहर संविधान देकर समता, स्वतंत्रता,न्याय-बन्धु...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय संविधान के निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती रक्सौल के कोइरिया टोला नहर चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श आज भी हम सबको प्रेरणा देते हैं।उन्हें आत्मसात करने की जरूरत है।मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय, मुखिया रामविनय सिंह, वार्ड पार्षद रवि गुप्ता, शुरेश चौहान इत्यादि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया संविधान निर्माता डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया संविधान निर्माता डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती मनाई गई।उनकी जयंती विद्यार्थी परिषद द्वारा देश भर में मनाई जाती है। परिषद के कार्यकर्ताओ ने सभा आयोजित कर अपने स्थानीय कार्यालय में मनाया। इसी क्रम में नगर मंत्री सूरज सर्राफ ने कहा कि उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। डॉ. बी आर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था। बाबासाहेब को संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में जाना जाता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार ने कहा कि भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। उनके योगदान को देखते हुए हर साल उनके जन्मदिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!