‘गांधी बाबा’ ने लिया कोविड वैक्सीन,कहा-देशवासी वैक्सीन ले कर कोरोना को भगाएं, देश दुनियां को बचाएं!
रक्सौल।( vor desk )।वैश्विक महामारी कोरोना ने गाँधीजी को भी वैक्सीन लेने के लिए मजबूर कर दिया।वे ऐतिहासिक शताब्दि वर्ष के बाद रक्सौल के दलितों की बस्ती में पहुंचे और खुद वैक्सीन लिए तथा उन्हें भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया।इस सुनहरे अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।दुनियां जिस गांधी को सत्य व अहिंसा के लिए जानती है,उन्ही गांधी के प्रतिरूप बने जोखन राम उर्फ गांधी बाबा को नमन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।भावुक क्षण रहा होगा जब गांधी जी 1918 के दरम्यान निलहे अंग्रेजों से किसानों को मुक्ति दिलाने रक्सौल पहुंचे थे।आज उनकी जयंती के मौके पर गांधी बाबा के आगमन ने नई पीढ़ी को भी गांधी की प्रासंगिकता का अहसास करा रहा था।मौके पर मौजूद अम्बेडकर ज्ञान मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र राम ने कहा कि दुनिया में हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय पहचान गौतम बुद्ध,गांधी व अबेडकर से हो...









