सुगौली पुलिस ने 4 किलो चरस के साथ रक्सौल के तीन तस्कर को किया गिरफ्तार!
सुगौली/रक्सौल।(vor desk )।बिहार नेपाल सीमा क्षेत्र में इन दिनों मादक पदार्थ की तस्करी जोरो पर है।इसका खुलासा सुगौली पुलिस ने करते हुए रक्सौल के रहने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि तस्कर नेपाल से बड़े शहर में पहुचने के लिए बी आर 22 आर 3363 नम्बर की हीरो पैसन मोटरसाइकिल में चार पैकेट में कुल चार किलो मादक पदार्थ चरस लेकर जा रहे थे।गुप्त सूचना पर ऊक्त बरामदगी की गई। जिसका अंतराष्ट्रीय मूल्य चार करोड़ रुपया बताया जाता है ।
इस संबंध में सुगौली थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि वनस्पति माई स्थान के पास सुगौली थाना की टीम ने मिले इनपुट पर जांच के लिए इन्हें रोका , तो ,इनके पास से चार पैकेट में चरस जप्त किया गया ।
इस मामले में तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया ,जो रक्सौल के रहने वाले है।जिनपर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा र...









