विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीएसपी बने रक्सौल के लाल आनन्द सिंह को किया सम्मानित ,दी शुभकामनाएं!
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के हरनाही पंचायत के कनना ग्राम निवासी मोहन सिंह के पुत्र आनन्द कुमार सिंह को रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया।
बता दे कि बिहार के सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा बीपीएससी (पीसीएस) में (डीएसपी) के पद पर चयन हुआ है। डीएसपी बनने पर उनको बुके और अंगवस्त्र भेंट कर विधायक श्री सिन्हा ने सम्मानित किया।
विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा रक्सौल के साथ चम्पारण का नाम रौशन करने पर डीएसपी आंनद को बहुत सारी बधाई व शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि धन्य है वो माता पिता जिन्होंने ऐसे बालक को जन्म दिया। डीएसपी बनने पर समाज को गर्व का अनुभव हो रहा है। आनन्द कुमार ने अपने इस कामयाबी से रक्सौल में विशिष्ट स्थान बनाया है।
इस दौरान भाजयुमो महामंत्री ई०जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकि...









