पाक में मन्दिर पर हमले को ले कर भड़का विहिप,नेपाल में पाक पीएम इमरान का विरोध, पाकिस्तान का झंडा जलाया
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्री सिद्धि विनायक मंदिर तोड़े जाने से नाराज विहिप व अन्य हिन्दू संगठन
वीरगंज(नेपाल )( vor desk)।पाक में हिन्दू मन्दिर में तोड़ फोड़ को ले कर नेपाल में विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। नेपाल के वीरगंज में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जम कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की है।हिन्दू नेताओं ने पाकिस्तान के झंडा को जलाते हुए विरोध-प्रदर्शन के साथ जम कर नाराजगी व्यक्त की है।साथ ही पाक के प्रधान मंत्री इमरान खान की तस्वीर के साथ नगर परिक्रमा कर खूब नारेबाजी भी की।इसमे हिंदुओं पर आक्रमण बन्द करो,मन्दिर पर हमला बन्द करो,दोषी के खिलाफ कार्रवाई करो,हिन्दू एकता जिंदाबाद जैसे नारे बुलंद हुए।
बताया गया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भोंग बाजार में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गुरुवार को तोड़-फोड़ की घटना हुई थी।जिसको ले कर नेपाल के हिंदूवादी स...








