चुनाव के समय रक्सौल में बाबा साहब डा.अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ ,आक्रोशित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी!
रक्सौल।(Vor desk)। विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच रक्सौल के कोईरियाटोला स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और उससे छेड़छाड़ किए जाने का मामला गरमा गया है। चुनाव के संवेदनशील दौर में इस तरह की हरकत को राजनीतिक साजिश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव फैल गया है। स्थानीय लोग इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को तुरंत चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।मामले की गंभीरता को समझते हुए अंबेडकर ज्ञान मंच ने शनिवार को रक्सौल प्रशासन को इसकी शिकायत की है। संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राम ने प्रशासन से अविलंब जांच शुरू करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह स्मारक स्थल लंबे समय से उपेक्षित है और सैनिक सड़क के निर्...









