इंडो -नेपाल बॉर्डर पर आदापुर थानाध्यक्ष के वाहन पर पथराव,एसएसबी जवान घायल, उर्वरक तस्करी पर रोक के कारण हुआ बवाल!
रक्सौल।( vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर पर अवस्थित पूर्वी चंपारण के रक्सौल आदापुर थाना क्षेत्र में बेलदारी बॉर्डर पर तस्करों के समूह ने जमकर उत्पात मचाया।महिला तस्कर और एसएसबी जवानों के बीच झड़प हो गई। तस्करी के उर्वरक को रोकने के सवाल पर विवाद हुआ।इसी क्रम में भुलावन ( 15) नामक किशोर मोबाइल ले कर खड़ा था।एसएसबी जवानों ने मोबाइल से वीडियो बनाने के संदेह में पूछ ताछ के दौरान हाथापाई हो गई और भुलावन चोटिल हो गया।उसने सीमा पार बारा जिला के मटीअरवा के ग्रामीणों को खबर की।जिस दौरान नेपाल के तरफ के मटीअरवा व नो मेंस लैंड पर रहने वाले लोगों ने एसएसबी जवानों के विरुद्ध हंगामा करने लगे।जम कर रोड़ेबाजी व विरोध किया।
इसी बीच बिना वरीय अधिकारियों के अनुमति के परिवार के साथ नेपाल भ्रमण पर गए आदापुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार की गाड़ी को नेपाल के तरफ उपद्रवियों ने घेर कर पथराव कर दिया।ज...









