रक्सौल एलआईसी ऑफिस में लगी आग:दो फायर ब्रिगेड वाहनों ने जन सहयोग से आग पर पाया काबू, क्षति का आकलन जारी!
रक्सौल।(vor desk) ।सीमावर्ती रक्सौल के एयरपोर्ट रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एलआईसी ऑफिस में गुरुवार की सुबह आग लग गई,जिसमे लाखो रुपए की क्षति पहुंची है। आग लगने के कारण ऑफिस में रखा सामान जल कर राख हो गया।फर्नीचर, अनेकों दस्तावेज आदि जल गए।इस मंजिल पर मीटिंग हॉल के साथ डेवलपमेंट ऑफिसर चेंबर ,एजेंट रूम और नव व्यापार शाखा मौजूद है।घटना के संबंध में बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह रक्सौल एलआईसी ऑफिस के तीसरे मंजिल में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद तीसरे मंजिल से उठ रहे धुआं को देख कर लोगों ने हल्ला किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ रही थी। इसी बीच गुमटी बंद हो गया। फायर के ड्राइवर ने गेट मैन से कह कर गुमटी खुलवाया।जिसके बाद फिर गुमटी खुली उसके बाद गाड़ी पहुंचा। एलआइसी ऑफिस का गेट बन्द था।बिल्...









