राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित, दी गई अनुशासन की सीख!
आदापुर।(vor desk)।आदापुर प्रखंड के नकरदेई पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में सोमवार को वर्ग पांच के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत राज नकरदेई मुखिया राम एकबाल राय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य को सामने रखकर पढ़ाई करनी चाहिए ।वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के वरीय शिक्षक मो नूरुल होदा ने कहा कि हमें बच्चों को अनुशासन, ज्ञान और संस्कार देकर उनके अन्दर आत्म विश्वास पैदा करना चाहिए । आत्म विश्वास से ही मनुष्य आगे बढ़ता है।शिक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि बच्चे और शिक्षक दोनों विद्यालय की जान होते हैं ।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा के प्रधान शिक्षक नूरुल होदा ने कहा कि आप (बच्चे) हमारी जमा पूंजी हैं आप से जुदा होना बड़ी तकलीफ़देह है लेकिन आप लोगों...









