स्कूल प्रशासन की लापरवाही से गुम हुआ एक चार वर्षीय छात्र, एसएसबी ने रेस्क्यू कर परिजनों सौंपा
रक्सौल।(vor desk)। सोमवार को स्कूल प्रशासन की लापरवाही से एक चार वर्षीय छात्र स्कूल से निकल कर भटकता हुआ डेढ़ किलोमीटर दूर रक्सौल बाज़ार तक पहुँच गया।ये अच्छा रहा कि रक्सौल एसएसबी ड्यूटी पोस्ट पर तैनात जवानों ने अकेले भटकते बच्चे को देखकर रोक लिया और उसको उसके पिता को सुरक्षित सौंप दिया।
सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो ये थी कि बच्चा खो जाने की जानकरी फेथ मिशन एकेडेमी स्कूल ( डंकन के पास डुमरीयाटोला) रक्सौल को तब लगी जब यह चर्चा हो रही थी कि एसएसबी के पास कोई खोया हुआ बच्चा मिला है ।तब किसी ने स्कूल में पूछा कि कहीं आपके स्कूल का बच्चा तो गुम नहीं हुआ है ? तब प्रथम कक्षा के बच्चे के गुम होने की जानकारी हुई।बताते हैं कि स्कूल से जब बच्चे निकल रहे थे ,तो बच्चे पर स्कूल प्रशासन का ध्यान नहीं गया। जबकि छोटा बच्चा भटकते हुए लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर कस्टम चौक से होते हुए रक्सौल बाज़ार में भटकते...









