Sunday, June 28

सीमांचल

रक्सौल के विराट कुमार समेत 6 बच्चे हार्ट के ऑपरेशन हेतु गये अहमदाबाद,डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना!

रक्सौल के विराट कुमार समेत 6 बच्चे हार्ट के ऑपरेशन हेतु गये अहमदाबाद,डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा रक्सौल समेत पूर्वी चम्पारण के कुल छः बच्चों को ह्रदय रोग के शल्य क्रिया हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अशोक के साथ पूर्वी चंपारण के असैनिक शल्य चिकत्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अंजनी कुमार, डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार ,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार, डॉ खालीद अख्तर(सदर प्रखंड),डॉ त्रिपुरारी कुमार(बंजरिया) आदि उपस्थित थे। ये हैं अहमदाबाद जाने वाले बच्चें: 1 ममता कुमारी,पिता राजेश साह, मोतिहारी सदर प्रखंड।2 विराट कुमार,पिता अविनाश कुमार, रक्सौल प्रखंड।3 अमन कुमार,पिता प्रमोद महतो, छौडादानों प्रखंड।4 माहिरा, मां का नाम इमराना खातून, केसरिया प्रखंड इस बच्ची के पिता का निधन पूर्व में हो चुका हैं।5 अयान अली,पिता रेयाज अली, प्रखंड बंज...
सुअरों के लगातार मौत की घटना से प्रशासन एलर्ट, जांच को पहुंची मोतिहारी पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम

सुअरों के लगातार मौत की घटना से प्रशासन एलर्ट, जांच को पहुंची मोतिहारी पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल शहर व आस पास के क्षेत्र में लगातार सुअरों की हो रही मौत और इससे स्वाइन फ्लू जैसे महामारी फैलने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। वही जिला प्रशासन एलर्ट मोड मे आ गया है।इस घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल प्रशासन ने जांच कर डीएम को रिपोर्ट भेजी। उपरांत,पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर सोमवार को जिला पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा रक्सौल में जांच टीम ने पहुंच कर जांच की है। इस दौरान जांच टीम ने शहर के वार्ड संख्या 7 व 9 समेत विभिन्न क्षेत्रों में जांच हुई। वहीं महादलित बस्ती में सुअर मालिकों से इनकी मौत के बारे में विस्तार से पूछताछ की गयी। टीम के द्वारा इस बात को सूचिबद्ध किया गया कि किसके घर से कितने सुअर की मौत हुयी है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि सुअर की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है।उन...
एएसपी चन्द्र प्रकाश ने आदापुर थाना परिसर में पौधरोपण कर दिया सद्भावना का संदेश, शराब बंदी व पूर्ण नशामुक्ति का दुहराया  संकल्प !

एएसपी चन्द्र प्रकाश ने आदापुर थाना परिसर में पौधरोपण कर दिया सद्भावना का संदेश, शराब बंदी व पूर्ण नशामुक्ति का दुहराया संकल्प !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।शराबबंदी और पूर्ण नशामुक्ति को सफल बनाने के लिए पूर्वी चंपारण के जिला पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशिष के आह्वान पर जन जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय आदापुर थाना परिसर में पौधरोपण कर सद्भावना का संदेश दिया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि रक्सौल एएसपी चंद्र प्रकाश ने मौजूद जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों को अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने व सद्भावना कायम रखने की अपील की। इस अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 1500 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए सदभावना वृक्ष, जन शिकायत के त्वरित समाधान के लिए समाधान वृक्ष व शराबबंदी और पूर्ण नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए नशा-मुक्ति वृक्ष लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए प्रत्येक लोगों को 3 वृक्ष लगाने की अपील की गई। जिला पुलिस कप्तान के निर्देश व स्टार यूनिवर्सल फाउंडेशन पटना के सहय...
डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने रामगढ़वा में की बैठक,मिशन’ जल- जीवन- हरियाली’ की हुई समीक्षा!

डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने रामगढ़वा में की बैठक,मिशन’ जल- जीवन- हरियाली’ की हुई समीक्षा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में रामगढ़वा स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन हरियाली अंतर्गत वृक्षारोपण, गार्जियंस आफ चंपारण , नल जल योजना से संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में मंगल पुर पटनी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह के कार्यों की जानकारी के बाद वे प्रभावित हुए ।सराहना करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों की ईमानदार पहल से पंचायतों में बदलाव व विकास सम्भव है। समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य व्यापक पैमाने पर सुनिश्चित किया जाए। पर्यावरण योजना अंतर्गत सभी पंचायतों में 10 पुराने वृक्षों की सुरक्षा हेतु ओनरशिप दिला...
पंचायत में स्वच्छता के साथ साथ जैविक खाद का भी होगा उत्पादन,डीएम व डीडीसी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई  का किया उद्घाटन

पंचायत में स्वच्छता के साथ साथ जैविक खाद का भी होगा उत्पादन,डीएम व डीडीसी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का किया उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk)।।पूर्वी चंपारण जिला का पहला लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखण्ड क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का शुभारम्भ सोमवार को डीएम शीर्षत कपिल अशोक, डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से की। शुभारम्भ के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डीएम श्री अशोक ने कहा कि इसका उदेश्य आर्थिक लाभ लेना नहीं है इसका मूल उदेश्य पंचायत को स्वच्छ करना है। घर से ही जैविक व अजैविक कचरा की छटनी की जायेगी । जिसमें जैविक कचरा में गोबर मिलाकर प्रोसेसिंग कर जैविक खाद बनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में पूरे जिले में 52 पंचायतों को चयनित किया गया है ।जिसमे इसके निर्मन कार्य मे 74 लाख रुपया खर्च आना है और भी पंचायतों को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है।वही इस कार्यक्रम की सफलता के बाद 96 और पंचायतो को शामिल किया जाएगा। ...
नेपाल पुलिस ने वीरगंज व काठमांडू में बरामद किया 123 पीस दुर्लभ कछुवा,तीन गिरफ्तार!

नेपाल पुलिस ने वीरगंज व काठमांडू में बरामद किया 123 पीस दुर्लभ कछुवा,तीन गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर कछुवा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है।खुलासा हुआ है कि अंतराष्ट्रीय रैकेट इस तस्करी में जुटा हुआ है।जिसके तार काठमांडु समेत विदेश तक जुड़े हुए हैं। पुलिस टीम ने सोमवार को वीरगंज के इनरवा क्षेत्र से तस्करी के अवैध 113 पीस दुर्लभ किस्म के कछुवा बरामद किया है,साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पकडा गया व्यक्ति बारा जिला के कलैया वार्ड 7 निवासी आनन्द लाल टेमानी(45 )है।उसने भारतीय नम्बर प्लेट लगे डिस्कवर बाइक की डिक्की में एक हरे रंग के झोले में इन जीवित कछुओं को छुपा कर रखा था।गुप्त सूचना पर इनरवा पुलिस चौकी के अधिकारियो ने ऊक्त बरामदगी की। वहीं,दूसरी ओर नेपाल की राजधानी काठमांडु के कोटेश्वर स्थित पोर्टोबेलो कैफे हाउस से 10 कछुवा बरामद किया गया।साथ ही किर्तिपुर नगर पालिका वार्ड 9 निवासी राज देउला(25 ) व राहुल देउला ( 20 )को गिर...
चमकी बुखार से बचाव के लिए हुई अनुमण्डलस्तरीय बैठक,जन जागरूकता पर बल!

चमकी बुखार से बचाव के लिए हुई अनुमण्डलस्तरीय बैठक,जन जागरूकता पर बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को जेई / एईएस की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।जिंसमे अनुमण्डल के विभिन्न पीएचसी के प्रभारी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।अनुमण्डल अस्पताल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता एसडीओ आरती ने की।उन्होंने चमकी बुखार को लेकर जन जागरूकता फैलाने व प्रचार प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जेई, एईएस व कोविड को लेकर सजग रहने की जरूरत है। यह जागरूकता से ही फैलने से रुक पाएगी।लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में लगातार चौपाल लगाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस तथा जीविका तीनो का टीम बनाकर माइक्रो प्लान के साथ कार्य करना है।वहीं, अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह ने कहा कि अनुमण्डल अस्पताल समेत सभी पीएचसी में एईएस वार्ड बनाया गया है,जहां निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था है।आशा कार्यकर्ता...
लालू यादव ने दिया पिछडों ,दबे-कुचलों को स्वर: रामबाबू यादव

लालू यादव ने दिया पिछडों ,दबे-कुचलों को स्वर: रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 75 वें जन्मदिन के मौके पर रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के सिसवा गांव में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता रामबाबू यादव ने ग्रामीणों के साथ मंदिर में पूजा कर लालू जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना किए और ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किए। श्री यादव ने कहा कि समाज में पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति को लालू जी ने आगे बढ़ाया हैं। कमज़ोरो अकलियतो का मसीहा सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू जी हैं।लालू यादव ने दिया पिछडों ,दबे-कुचलों को स्वर दिया है,जिसकी बदौलत सभी आत्म सम्मान के साथ जी रहे हैं ।उन्होंने कहा कि आज बिहार और देश दुनियां के लाखों करोड़ों लोग लालू जी का जन्मदिन मनाकर उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।भाजपा सरकार लाख बुरा चाहे ,लेकिन,जीत सत्य की ही होगी। मौके पर उपस्थित राजद नेता रामायण यादव, जवाहिर महतो, गोपाल ...
‘दयाशंकर की डायरी’ की प्रस्तुति से दो दशक बाद जीवंत हुआ रक्सौल का रंगमंच, नाट्य कलाकार पुण्य दर्शन गुप्ता ने दिल जीता!

‘दयाशंकर की डायरी’ की प्रस्तुति से दो दशक बाद जीवंत हुआ रक्सौल का रंगमंच, नाट्य कलाकार पुण्य दर्शन गुप्ता ने दिल जीता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक आम आदमी…कभी अपनी जिदंगी की जद्दोजहद से जूझ रहा होता है…कभी अपने सपनों को जीने की कोशिश करने लगता है और कभी असल जिंदगी व ख्वाबों के बीच उलझ कर रहा जाता है…। कमोबेश यही सार हर आम आदमी के जीवन का होता है जैसा दयाशंकर का था…शायद यही वजह है कि जो भी उससे रूबरू होता है वो अपने अंदर एक दयाशंकर को पाता है। आम आदमी की मामूली जिंदगी के बेहद खास पहलुओं को दर्शाते इस नाटक 'दयाशंकर की डायरी' का मंचन शुक्रवार की संध्या भारत- नेपाल सीमावर्ती रक्सौल स्थित श्री सत्य नारायण पंचायती मारवाड़ी मन्दिर स्थित सभागार में किया गया। रक्सौल कला,संस्कृति व नाट्य गतिविधियों के मामले में समृद्ध इतिहास रखता है।लेकिन,कोई दो दशकों से रंग मंच सुना पड़ा था।वीणा कला परिषद व नटराज सेवा संगम ने रक्सौल की पहचान बिहार स्तर पर बनाई थी।इस बार इस सूनापन भरने की कोशिश रक्सौल में जन्मे एक शख्...
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतरे नेपाल के हिंदूवादी संगठन,किया प्रदर्शन

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतरे नेपाल के हिंदूवादी संगठन,किया प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के पैगम्बर मोहम्मद पर किए टिप्पणी को लेकर भारत क्या विदेशों में भी उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग को ले कर मुस्लिम संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वही अब हिंदूवादी संगठन नूपुर व जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतर गए है। शुक्रवार को नेपाल की औधोगिक नगरी वीरगंज के भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के आगे मुस्लिम संगठनो ने जुम्मे के नमाज के बाद अपना उग्र प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया था। भारतीय महावाणिज्य दुतावास के आगे खूब नारेबाजी व विरोध हुआ।वहीं शनिवार को हिंदूवादी संगठन ने बीरगंज में नूपुर कर समर्थन में जुलूस निकाला ।जो विभिन्न सड़क मार्ग होते हुए भारतीय महावाणिज्य दूतावास के आगे समाप्त हुआ। हिंदू वादी संगठन के जय श्री राम के नारे से पूरा शहर गुंजित रहा ।हाथ में बड़े बड़े बैनर पोस्टर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!