Sunday, June 28

सीमांचल

भारत विकास परिषद ने अर्बन पीएचसी के सहयोग से किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद ने अर्बन पीएचसी के सहयोग से किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
खान-पान और जीवन शैली के प्रति लोगों को किया गया जागरूक रक्सौल।(vor desk) शहर के कौड़िहार चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद, रक्सौल के बैनर तले शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह जाँच सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ.सुशील कुमार सिंह, परिषद के अध्यक्ष डॉ.आर.पी. सिंह, वरीय सदस्य अवधेश सिंह, वरीय सदस्य योगेन्द्र प्रसाद, सचिव नीतेश कुमार सिंह व समाजसेवी यमुना कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत परिषद के वरीय सदस्य योगेंद्र प्रसाद ने पुष्प गुच्छ एवं दोशाला ओढ़ाकर सम्म्मानित किया। साथ ही शिविर में अपनी सेवा देने आये सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अंगवस्त्रम देकर सम्म्मानित किया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. के.एल.प्रसाद, डॉ. सौरभ कुमार, नर्स स्...
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया हरैया उच्च विद्यालय का निरीक्षण,इंटर कॉमर्स की पढ़ाई का दिया आश्वासन!

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया हरैया उच्च विद्यालय का निरीक्षण,इंटर कॉमर्स की पढ़ाई का दिया आश्वासन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अपने गृह पंचायत पनटोका स्थित उच्च विद्यालय हरैया में अचानक निरीक्षण हेतु पहुंचे, जहां परिसर में एक से लेकर दसवीं कक्षा संचालित है। विधायक ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के ड्रेस नहीं होने पर प्रधानाध्यापक से पूछताछ की। विधायक ने प्रधानाचार्य से कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तथा विद्यालय में छात्रों की संख्या के रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान बच्चों को मिड-डे मिल में दिए जाने वाले भोजन की भी जांच की गई। सभी जानकारी पर्याप्त व सही दर्शाने पर विधायक ने प्रधानाचार्य की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार अपना कार्य करने की नसीहत दी। वहीं इस वर्ष 12 वीं तक विद्यालय होने के बाद वाणिज्य संकाय में एडमिशन नहीं होने की असुविधा बताई गई। जिस पर विधायक श्री सिन्हा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात कर व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार होने...
समाजसेवी हरि किशोर प्रसाद कुशवाहा के निधन पर शोक

समाजसेवी हरि किशोर प्रसाद कुशवाहा के निधन पर शोक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के कोइरिया टोला - सभ्यता नगर निवासी युवा समाजसेवी सुनील कुशवाहा के पिता समाजसेवी हरि किशोर प्रसाद कुशवाहा (46 बर्ष)का निधन मंगलवार को हृदयगति रुकने के कारण नेशनल मेडिकल कालेज बीरगंज में हो गई । इनके निधन की सूचना मिलते ही रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई । समाजसेवी, प्रबुद्धजन व बिभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ ने शोक ब्यक्त किया है। शोक ब्यक्त करने वालो में पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा,भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, समाजिक संस्था सम्भावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद ,नटराज के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद ,प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा,भाजपा नेता ई जितेंद्र कुमार,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय,पूर्व कांग्रेस बिधान सभा प्रत्याशी रामबाबू यादव , पूर्व राजद प्रत्याशी सुरेश यादव , जदयू के प्रदेश सचिव क...
अज्ञात बीमारी के कारण सुअरों की मरने पर रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता,सौंपा ज्ञापन

अज्ञात बीमारी के कारण सुअरों की मरने पर रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता,सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल में सुअरों की लगातार अज्ञात मौत से दहशत पर चिंता व्यक्त करते हुए रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव व सचिव राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार पालतू सुअरों की मौत से न केवल सुअर पालक भयाक्रांत हैं बल्कि जनमानस भी दहशत में है।ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि यह बीमारी स्वाइन फ्लू ही जैसी है ।यूँ तो सुअर और मच्छरों को कई बीमारियों का वाहक माना जाता है। अभी भी सुअरों को शहर के विभिन्न गली मुहल्लों में नालियों में लोट-पोट करते हुए अथवा कुड़े के ढे़र को तितर-बितर कर भोज्य पदार्थ को खाते हुए देखा जा सकता है। किसी भी प्रकार सुअरों के स्वछंद वितरण पर किसी भी प्रकार की सख्ती नहीं होने से शहरवासियों की चिंता को बढ़ा रही है। नप द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक वार्ड से सुबह एवं शाम कचरा का निस्तारण नहीं करने से म...
सुअरों के लगातार मौत से प्रशासन एक्शन मोड में,मलिन बस्तियों में छिड़काव का कार्य शुरू!

सुअरों के लगातार मौत से प्रशासन एक्शन मोड में,मलिन बस्तियों में छिड़काव का कार्य शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। शहर समेत इसके आसपास के इलाके में पिछले 72 घंटों के अंदर दो दर्जन से अधिक सुअरों के अचानक मौत से नप प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर बुधवार को नप प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में ब्लीचिंग पाउडर व चुना के छिड़काव के साथ सेनेटाइज कराया गया। इस दौरान नप के पानी टंकी के माध्यम से शहर के प्रखंड व अंचल कार्यालय , आईसीडीएस एवं मनरेगा कार्यालय सहित अनुमंडल कार्यालय को सेनेटाइज किया गया। साथ ही कूड़े - कचरे व जलजमाव वाले क्षेत्रों सहित सुअरों के आश्रय स्थलों को भी सेनेटाइज कराया जा रहा है। जिस कार्य का मॉनिटरिंग सिटी मैनेजर लालदेव यादव एवं सफाई निरीक्षक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा खुद कर रहे है। यहां बता दें कि शहर में पिछले तीन दिनों में करीब दो दर्जन से अधिक सुअरों के अचानक मौत से महामारी फैलने की आशंका के मद्देनजर सेनेटाइज किया जा रहा है। सुअरों के स्वाइन...
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय महा बाणिज्य दूतावास में रक्तदान शिविर आयोजित

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय महा बाणिज्य दूतावास में रक्तदान शिविर आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आजादी के अमृत महोत्सव (भारत @75)अन्तर्गत तथा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में 14जून को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर भारतीत महावाणिज्य दूतावास के अधिकारी- कर्मी, नेपाल आर्म्ड फोर्स, नेपाल पुलिस तथा नेपाल युवा उद्यमी मंच के पदाधिकारी सहित करीब 20लोगो ने रक्त दान किया। रक्त दान जीवन दान नारा के साथ विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय महा वाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा कि रक्त दान से शरीर का कोई नुकसान या परेशानी नहीं होता है,बल्कि,स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।आपका रक्त किसी का जिंदगी बचाने का काम करता है। उन्होंने अपील किया कि समय समय रक्तदान जरूर करना चाहिए। गौरतलब हो कि भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस पहले भी विश्व एड्स दिवस 1दिसंबर को रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया था। महावाणिज्य दुतावास...
नशा खुरानी गिरोह पर अंकुश में प्रशासन विफल,इस बार सत्याग्रह एक्सप्रेस में आंध्र प्रदेश का यात्री हुआ शिकार!

नशा खुरानी गिरोह पर अंकुश में प्रशासन विफल,इस बार सत्याग्रह एक्सप्रेस में आंध्र प्रदेश का यात्री हुआ शिकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लम्बी दूरी की ट्रेनों समेत रक्सौल में नशा खुरानी गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है।रक्सौल में ऐसे लोग ट्रेनों से उतारे जा रहे हैं,जो लूटने के बाद बेहोशी की हालत में यहां पहुंच जाते हैं। इसी क्रम में नशाखुरानी गिरोह के शिकार एक व्यक्ति को सत्याग्रह एक्सप्रेस से रेस्क्यू कर रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां ऊक्त व्यक्ति अर्द्ध बेहोशी की स्थिति में है।मिली जानकारी के मुताबिक,ऊक्त व्यक्ति की पहचान आंध्र प्रदेश के चोगा राव ( 56 ) के रूप में हुई है।वे सत्याग्रह एक्सप्रेस से आ रहे थे।इसी बीच गिरोह ने नशा खिला दिया और समान व नकदी उड़ा लिए।सोमवार की संध्या सत्याग्रह एक्सप्रेस से रक्सौल स्टेशन पर उतारा गया।और स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने जीआरपी पुलिस के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल की चिकित्सक दीप श्री लगातार इल...
9 सूत्री मांगों को ले कर बसपा का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू,सत्तारूढ़ दल पर रक्सौल की बदहाली-बर्बादी का लगाया आरोप!

9 सूत्री मांगों को ले कर बसपा का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू,सत्तारूढ़ दल पर रक्सौल की बदहाली-बर्बादी का लगाया आरोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल की विभिन्न समस्याओं को ले कर बहुजन समाज पार्टी द्वारा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है। शहर के कोइरिया टोला स्थित संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत उक्त धरना शुरू की गई। रक्सौल अनुमंडल में जनता के विभिन्न समस्याओं को लेकर नौ सूत्री मांगों के समर्थन में 11 बजे से 4 बजे तक रक्सौल पोस्ट ऑफिस चौक के समीप एक दिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना तथा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रदेश महा सचिव चन्द्र किशोर पाल व पूर्वी चंपारण जिला के अध्यक्ष मथुरा राम,रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र राम,समेत बिट्टू गुप्ता, भिखारी प्रसाद,श्लोक दास समेत बीएसपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थिति दिखे। बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश...
मुर्गी दाना का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट न्यूट्रीनो का डीलर-फार्मर मीट आयोजित

मुर्गी दाना का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट न्यूट्रीनो का डीलर-फार्मर मीट आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
•चंपारण के शिव-शक्ति इंडस्ट्रीज से होती है देश के प्रमुख मुर्गी उत्पादक राज्यों के बीच निर्यात रक्सौल।( vor desk )। इंडो-नेपाल बॉर्डर के रक्सौल में स्थित शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के डीलर-फार्मर मीट का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वी व पश्चिम चंपारण के डीलर एवं मुर्गी उत्पादक सम्मिलित हुए। इस दौरान मौजूद डीलरों व फार्मरो को संबोधित करते हुए कंपनी के एमडी संजय गुप्ता ने कहा कि चंपारण मुर्गी उत्पादन के लिए बेहतर जगह है, परंतु दुर्भाग्य से आज भी चंपारण में यूपी एवं हरियाणा से चिकेन को मंगाया जा रहा है, जिसका एक बड़ा वजह है, हमारे यहां के किसान मुर्गी उत्पादन से होने वाले लाभ से अनभिज्ञ हैं। हमारा उत्पाद न्यूट्रिनो एक बेहतर मुर्गी दाना है, जो बहुत ही कम समय में किसानों को बेहतर लाभ दिलाता है। हमलोग इस प्रयास में हैं चंप...
उद्घाटन के 9वें दिन  विशेषज्ञ चिकित्सकों व संशाधनों के बिना रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल आया संचालन में !

उद्घाटन के 9वें दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों व संशाधनों के बिना रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल आया संचालन में !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में नव निर्मित अनुमण्डल अस्पताल सोमवार से विधिवित संचालन में आ गया है।इसके चालू होने से सीमाई क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी होगी।इलाज के लिए मरीजो को दर दर नही भटकना होगा।बता दे कि पिछले 5 जून को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा की उपस्थिति में इस 50 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया था।इस दौरान उन्होंने घोषणा किया कि शीघ्र ही यह अस्पताल 100 बेड का होगा। इधर,उद्घाटन के बाद से इसके संचालन की प्रतीक्षा थी,जो अब पूरी हुई।बताया कि बीएमएसआईएल द्वारा हैंड ओवर करने की प्रक्रिया में विलंब हुआ,जिस से संचालन में रोड़ा अटका रहा ।इस बाबत अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह ने बताया कि सोमवार से अस्पताल संचालन में आ चुका है।...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!