आदापुर में आर्म्स व नार्कोटिक्स के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार!
आदापुर।( vor desk )।स्थानीय पुलिस ने श्यामपुर बाजार के नासी के समीप पांच-छह की संख्या में अपराधियों के जमावड़े की सूचना पर गुरुवार की देर शाम किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे तीन शातिर अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ दबोच लिया है।पकड़े गए अपराधियों के पास से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र बरामद किए गए है।
सूत्रों के मुताबिक,गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति आदापुर स्थित श्यामपुर बाजार के नासी के समीप चहलकदमी कर रहे है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामपुर बाजार स्थित सिनेमा हॉल के समीप से तीन शातिर अपराधियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
तीनों अपराधी मोतिहारी रघुनाथपुर के निवासी रतन शर्मा(45 वर्ष),सुनील पासवान(22 वर्ष) व राजकुमार साह(22 वर्ष) रघुनाथपुर के बताए जाते...









