रक्सौल के स्टेशन रोड में ढाका निवासी युवक को अपराधियों ने लुट पाट के दौरान चाकू और गोली मारी, इलाज जारी
रक्सौल।(vor desk)। अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली और चाकू से हमला कर घायल कर दिया ।अपराधियों ने कथित रूप से लूट पाट की और आराम से चलते बने।घटना रक्सौल के स्टेशन रोड में सुबह के करीब पांच से छह बजे के बीच घटित हुई। यह घटना रेलवे स्टेशन से लगे निर्माणाधीन मॉल के सामने और स्टेशन से कुछ ही दूरी पर घटित हुई है।जीआरपी थाना भी कुछ ही दूरी पर है।हमले में जख्मी युवक जान बचाने के लिए भागता रहा।काफी खून भी गिरा है।गिरे हुए खून को अब भी देखा जा सकता है।जिस क्षेत्र की घेराबंदी रेल पुलिस ने दो जगह की है।इस दु:साहस पूर्ण घटना को आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बताई जा रही है।
इधर,घटना में घायल युवक को डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शहर स्थित एस आर पी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में इलाज जार...









