रक्सौल के बेटे सन्नी ने एनटीए परिक्षा में मारी बाजी, बढ़ाया रक्सौल का सम्मान,पिता चलाते हैं पान दुकान!
•प्रारंभिक पढ़ाई रक्सौल स्थित एस.ए.वी और फिर नवोदय से +2 की,अब मिली बड़ी सफलता
रक्सौल।(vor desk) ।अगर मन में हो सच्ची लगन और कुछ कर गुजरने का हौंसला, निष्ठा के साथ ईमानदारी समर्पण तो कामयाबी तय है। इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है रक्सौल निवासी सन्नी कुमार ने। सन्नी ने जिले सहित रक्सौल का मान-सम्मान बढ़ा दिया है। सन्नी के पिता कृष्णा यादव नहर चौक पर पान की दुकान चलाते हैं। सन्नी की हौंसला काफी बुलंद है। सन्नी देश की अहम परीक्षा एनटीए अर्थात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा में 96 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण किया है और जिले के मान को बढ़ाया है। सन्नी ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसएवी विद्यालय से की, उसके बाद नवोदय विद्यालय में दाखिला लेकर वर्ष 2022 में +2 में सफलता पाई। अब उसने इस मुकाम को हासिल किया है। उसके इस उपलब्धि पर एस. ए. वी. विद्यालय के प्राचार्य साइ...









