वेलेंटाइन डे पर सौ रुपए में बिका गुलाब,गिफ्ट के लिए टैडीवियर और चॉकलेट की रही खूब डिमांड!
रक्सौल।( vor desk )।युवाओं ने वेलेंटाइन डे मनाया।भारत ही नही नेपाल में भी इस वेलेंटाइन डे को उत्सवी रूप देने वालो की कमी नही थी।वहीं,इस मौके पर नेपाल में करोड़ो रुपए का गुलाब का आयात किया गया।क्योंकि, युवाओं ने उत्सवी रूप देने और बधाई देने के लिए गुलाब के फूल की अग्रिम बुकिंग भी कराई थी।इस बाबत नेपाल पुष्प उद्यमी संघ सूत्रों ने बताया कि 14 फरवरी को मनाए जाने वाले प्रेम दिवस यानी वेलेंटाइन डे के लिए पहले से गुलाब की बुकिंग थी और डिमांड भी खूब रही।बता दे कि प्रेम के प्रतीक के रूप में लाल गुलाब के उपयोग के कारण गुलाब आयात किया जाता है।व्यवसायियों के अनुसार, नेपाल में अधिकांश गुलाब भारत से लाए जाते हैं। भारत के नई दिल्ली, कोलकाता और बैंगलोर से गुलाब आयात किए जा रहे हैं।
वीरगंज के इस कारोबार से जुड़े राधेश्याम और संजय ने बताया कि एक गुलाब सौ रुपए तक बिका।
इधर,सीम...









