वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस!
रक्सौल।(vor desk)।पड़ोसी देश नेपाल में भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव समारोह पर 'धक -धक इंडिया' का माहौल रहा।
एक ओर जहां काठमांडु स्थित भारतीय दूतावास में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और तिरंगा फहराया।वहीं,वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा धूमधाम के साथ समारोहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारतीय महावाणिज्यदूत नीतेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गान गाया गया।भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन का पढा गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, गृह ...









