पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी गई प्रिंटर के साथ दो गिरफ्तार
रक्सौल। (Vor desk)।पुलिस द्वारा हरैया थानांतर्गत आईसीपी बाईपास में संचालित पंजाब नैशनल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र (भरतमहि,पंटोका पंचायत)में हुई चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अपराधकर्मी को 02 प्रिंटर मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान रक्सौल के डुमरिया गांव निवासी ललन महतो और नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें मोतिहारी।स्थित न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। इसकी पुष्टि एस डी पी ओ धीरेंद्र कुमार ने किया है।
बता दे कि 26अप्रैल की रात्रि उक्त वारदात हुई थी।जिसमे 84हजार 500रुपए नकदी समेत लैप टॉप और प्रिंटर आदि चोरी हो गए थे।
...









