रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित,एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में लिए गए कई निर्णय!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को एसडीओ मनीष कुमार (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में हुई। उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन की उपस्थिति में बिजली, स्वच्छ जल के लिए आरओ मशीन, और शौचालयों की तत्काल मरम्मत पर सहमति बनी। मरीजों के लिए कम्बल क्रय करने और ओपीडी में बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्ण चहारदीवारी,मुख्य द्वार पर गेट निर्माण, गार्ड और सीसीटीवी बढ़ाने पर जोर दिया गया, साथ ही अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी और कर्मियों को आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। सदस्य सुबोध कुमार साह ने एसी ठीक कराने और महिला सुरक्षाकर्मी की मांग की, जबकि ऊषा देवी की शिकायत पर प्रसव कक्ष में 'ममता दीदी' के अवैध आवागमन पर उपाधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
...









