इंटरसिटी ट्रेन के लिए लगातार जारी आंदोलन पर रेलवे गंभीर नहीं, 5जून से होगा आमरण अनशन
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल से पाटलीपुत्र के लिए इंटरसिटी ट्रेन के पुनः परिचालन के लिए 25मई से शुरू धरना,प्रदर्शन उपरांत जारी अनशन के छठे रोज भी रेलवे द्वारा मांग पूरी करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।इस बीच, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल की मेडिकल टीम ने अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार की स्वास्थ्य जांच की ।इस बीच,रणजीत सिंह ने 5जून से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आमरण अनशन का एलान किया है।
इधर, रक्सौल स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अनिल सिंह ने सदल बल पहुंच कर अनशन कारियो से मिल बात किया। उस वक्त उन्होंने ने रक्सौल से मोतिहारी जाने के लिए 4:50 सुबह वाली ट्रेन को 6:15 बजे सुबह करने की बात कही और मोतिहारी से आने के लिए 6:00 शाम करने की बात कही ।साथ ही उन्होंने बताया कि रेल ट्रैक खाली नहीं होने के कारण फिलहाल इंटरसिटी ट्रेन दे पाना संभव नह...









