वरीय नागरिक सेवा मंच द्वारा विधार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
रक्सौल।(vor desk) ।वरिष्ठ नागरिकों की हितैषी संस्था वरीय नागरिक सेवा मंच की रक्सौल इकाई के तत्वावधान में शहर के ब्लॉक रोड स्थित राजेश मस्करा शिशु मंदिर में कक्षा द्वितीय से कक्षा पंचम तक के विधार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मंच के अध्यक्ष अवधेश सिंह, सचिव सुरेन्द्र द्विवेदी , विधालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी सह शिशु मंदिर प्रबंधकारिणी सदस्य रजनीश प्रियदर्शी एवं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश कुमार पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के उपरांत भारत माता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि तथा राष्ट्रगान से हुआ। इस दौरान वरीय नागरिक मंच के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा आज कि यह प्रतियोगिता छोटे-छोटे बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को धरातल पर लाने का एक प्रयास किया गया है। चित्रकला का विषय पर्यावरण था।...









