इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर स्वच्छ रक्सौल ने निकाला कैंडल मार्च,सांसद ने कहा’पटना के लिए इंटरसिटी तो चल ही रही है ‘
युवा कांग्रेस ने सौंपा स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन
रक्सौल।(vor desk)। सोमवार को स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर कैंडल जुलूस निकाली गई,जो, धरना स्थल रामजी चौक से बैंक रोड होते हुए मुख्य मार्ग होते हुए पुनः धरना स्थल तक पहुंची।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि विगत 25 मई से इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा की गई थी जिसके चौथे दिन शहर में कैंडल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया है।
समाजसेवी राजकुमार ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस रक्सौल का लाइफ लाइन ट्रेन है इसका आरंभ होना जरुरी है।जब तक परिचालन शुरू नही होता,आंदोलन जारी रहेगा।
उक्त कैंडल मार्च में,गणेश झा,अभिषेक कुमार, मुकेश सिंह राठौर, संदीप गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, सन्नी पटेल, श्लोक कुमार सहित अनेकों रक्...









