रक्सौल अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन पर जानलेवा हमला,आईएमए ने कड़ी निन्दा करते हुए दी आंदोलन की चेतावनी!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार पर अज्ञात अपराधियो ने बुधवार की सुबह जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उन्हे काफी चोट आई अपराधियो के जान लेवा हमले के बीच हुई धक्का धुक्की में उनके कपड़े भी फट गए।गनीमत रहा कि आस पास के लोग सक्रिय हुए और दौड़े,जिस वजह से वे बाल बाल बच गए।अपराधी उजला शर्ट और दूसरा ब्लैक टी शर्ट पहने हुए थे,हालाकि,उनकी पहचान नही हो सकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार की सुबह डॉक्टर राजीव रंजन कुमार अपने कौड़िहार रोड स्थित आवास से मोटरसाइकल पर ड्यूटी पर अनुमंडल अस्पताल आ रहे थे।इसी दौरान ब्लाक रोड में अज्ञात हथियारधारी अपराधियो के समूह ने घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।मार पीट करते हुए जान मारने की धमकी भी दी।
घटना के बारे में डॉक्टर राजीव ने बताया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।दो दिन पहले घर ल...









