Wednesday, July 1

सीमांचल

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूत और एसएसबी ने किया वृक्षारोपण!

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूत और एसएसबी ने किया वृक्षारोपण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।विश्व पर्यावरण दिवस पर नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा रक्सौल स्थित भारतीय दूतावास परिसदन परिसर (राजडंडी) में वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार के नेतृत्व में रक्सौल कस्टम की सीमा शुल्क उपायुक्त पिंकी कुमारी, रक्सौल एसडीओ रविकांत सिन्हा, ग्रीनसिटी प्रहरी सामुदायिक सेवा केंद्र(वीरगंज) के अध्यक्ष जय प्रकाश खेतान आदि ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।इसमें लीची, अमरूद, आम, अनार, नींबू और करी पत्ते के कुल 24 पौधे लगाए गए। उधर,एसएसबी 47वीं बटालियन मुख्यालय पंटोका, रक्सौल द्वारा बटालियन मुख्यालय एवं सभी समवाय/बाहरी सीमा चौकियों में    “ विश्व पर्यावरण दिवस”  के  अवसर पर करीब 3000 वृक्ष लगाए गए I जिसका   शुभारम्भ  एस एस बी कमांडेंट विकास कुमार ने रक्सौल  में वृक्षारोपण कर किया  ।इस अवसर पर कमांडेंट श्री कुम...
विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने किया वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के संयोजन में तथा सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन नारायण रुंगटा, एडॉप्ट ए चाइल्ड चेयरपर्सन लायन साइमन रेक्स, क्लब डायरेक्टर लायन बिमल सर्राफ, फंड रेजिंग चेयरपर्सन लायन हरीश खत्री, क्लब एलसीआइएफ कॉर्डिनेटर सह रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी लायन डॉ. राजीव रंजन कुमार व लायन क्वेस्ट चेयरपर्सन लायन नितीश कुमार आदि सदस्यों की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय एसएभी स्कूल प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याणार्थ वृक्षारोपण कर एक पेड़ सौ पुत्र समान लोकोक्ति को चरितार्थ किया। जिसकी जानकारी क्लब के अध्यक्ष सह लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के ज्वाइंट पीआरओ लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने ब...
उड़ीसा रेल हादसे को देखते हुए रणजीत सिंह और श्लोक कुमार ने आमरण अनशन किया फिलहाल स्थगित, रेल अधिकारियों का मिला आश्वासन!

उड़ीसा रेल हादसे को देखते हुए रणजीत सिंह और श्लोक कुमार ने आमरण अनशन किया फिलहाल स्थगित, रेल अधिकारियों का मिला आश्वासन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)। रक्सौल पाटलीपुत्र इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को ले कर रक्सौल में विगत 12 दिनो से जारी आंदोलन रेल अधिकारियों के आश्वासन के बाद सोमवार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उड़ीसा में बालासोर रेल हादसे को देखते हुए आंदोलन कमेटी ने रेल अधिकारियों के आग्रह और आश्वासन पर इस आंदोलन और सात दिन से जारी अनशन को स्थगित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया ,जिसके बाद रात्रि दस बजे इसे स्थगित करने की घोषणा हुई। इस मौके पर रक्सौल के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अनुमंडलिय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार,मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मुराद आलम,अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य रेल अधिकारियों ने स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता श्लोक कुमार को जूस पिला कर अनशन स्थगित करा...
अपराध की योजना बनाते समय पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा,हथियार बरामद

अपराध की योजना बनाते समय पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा,हथियार बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)।मोतिहारी पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए पांच अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। पांचों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई की आदापुर थाना क्षेत्र के घोड़ासहन रक्सौल केनाल रोड में प्रवीण सिंह के फुलवारी में कुछ अपराधी जमा हो कर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहे हैं।सूचना मिलने के साथ ही रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम बना कर उक्त स्थल को चारो तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जहा से पांच अपराधी को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अपराधी के पास से दो देशी कट्टा, चार गोली, एक लूट की मोटरसाइकल और एक चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधियों से जब पूछताछ की गई तो उस...
भारत विकास परिषद ने पर्यावरण दिवस पर जागरूकता के लिए किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद ने पर्यावरण दिवस पर जागरूकता के लिए किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय को ले कर विभिन्न विधालयों एवं कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई ।कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , परिषद के वरिष्ठ संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त , महेश अग्रवाल ,अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह , सचिव उमेश सिकारिया ,डॉ. एस.के.सिंह, उपसभापति पति राकेश कुशवाहा ,कन्हैया सर्राफ , कार्यक्रम संयोजक प्रशांत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ । तत्पश्चात वन्दे मातरम् गायन तथा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी । इस मौके पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को पुष्पमाला ,दोशाला ,ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया ।विधायक श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए रणजीत सिंह और श्लोक कुमार ने शुरू किया आमरण अनशन,एसडीओ रविकांत सिन्हा ने की मुलाकात,स्वास्थ्य स्थिति नाजुक!

इंटरसिटी ट्रेन के लिए रणजीत सिंह और श्लोक कुमार ने शुरू किया आमरण अनशन,एसडीओ रविकांत सिन्हा ने की मुलाकात,स्वास्थ्य स्थिति नाजुक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था के रंजित सिंह के नेतृत्व में गत बारह दिनों दिनों से रक्सौल पाटलीपुत्र इंटरसिटी ट्रेन परिचालन को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है। आंदोलन अब काफी खतरनाक मोड़ पर आ गया है।आंदोलन भूख हड़ताल में परिवर्तित होकर सोमवार से आमरण अनशन में तब्दील हो गया है।अनशनकारियों के स्वास्थ्य की स्थिति काफी गंभीर बन गई है।रंजित सिंह के पेट में दर्द होने लगा है तो श्लोक शरार्फ के लिवर में समस्या उत्पन्न हो गई है।प्रचंड गर्मी ने आंदोलनकारियों की स्थिति भयावह कर दिया है।अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और सहयोगी श्लोक कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी है।सोमवार से उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।अब तक कोई सुनवाई नही होने से क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश बढ़ने लगा है। इधर,लगातार अनशन पर बैठे रणजीत सिंह और श्लोक कुमा...
नेपाल जाने के लिए वाहनों का भंसार शुल्क बढ़ा,बाइक के लिए 200 रुपये, कार, जीप,ट्रैक्टर के लिए लगेंगे 600 रुपये !

नेपाल जाने के लिए वाहनों का भंसार शुल्क बढ़ा,बाइक के लिए 200 रुपये, कार, जीप,ट्रैक्टर के लिए लगेंगे 600 रुपये !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में प्रवेश करने के लिए अब भारतीय नंबर वाले वाहन के भंसार शुल्क में वृद्धि की गई है। वीरगंज स्थित नेपाल कस्टम कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नए बजट में शुल्क बढ़ा दिया गया है।नए दर में मोटरसाइकिल के लिए 200 रुपये, कार, जीप,ट्रैक्टर के लिए 600 रुपये भंसार शुल्क निर्धारित किया गया है। नेपाल प्रवेश के लिए पहले मोटरसाइकिल के लिए 150 रुपया प्रतिदिन और चारपहिया वाहन के लिए 500 रुपया प्रतिदिन लगता था।यह शुल्क नेपाली रुपए में लगता रहा है।जिसे अब जून माह2023 से बढ़ा दिया गया है। भारतीय नागरिक जब वाहन से नेपाल पहुंच रहे हैं,तो बढ़ा हुआ शुल्क उन्हे इसलिए चुभ रहा है कि एक ओर भारतीय पर्यटक को नेपाल आने का न्योता दिया जा रहा है,दूसरी ओर उन्हे तरह तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। ...
उड़ीसा रेल हादसे के शिकार राजा पटेल का शव आते ही मचा कोहराम,सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा- मृतक के परिजन को मिलेंगे 12लाख रुपए!

उड़ीसा रेल हादसे के शिकार राजा पटेल का शव आते ही मचा कोहराम,सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा- मृतक के परिजन को मिलेंगे 12लाख रुपए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढवा।(vor desk)। उड़ीसा के बालोसोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के शिकार हुए पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढवा पंचायत के चिकनी गांव के राजा पटेल के परिजनों को सरकार,जन प्रतिनिधि अथवा रेलवे की ओर से तत्काल कोई सहायता नही मिल सकी। करीब पचास हजार रुपए चंदा इकट्ठा कर इस गरीब परिवार के मृत बेटे का शव एंबुलेंस से रविवार की सुबह गांव पहुंचा।जिसके बाद चीख पुकार मच गई। चिकनी गांव में मातम का आलम रहा। परिजन रो रोकर बेहाल रहे।शव आते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।बताते चले कि गुरुवार को इस गांव के कुल 9लोग केरल के लिए मिथिला ट्रेन से निकले थे।जो शुक्रवार को शालीमार से चेन्नई के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार हुए थे।इसमें चिकनी गांव के एक युवक राजा पटेल (25)की मौत हो गई।जबकि,आठ घायल हो गए। शव के साथ ही छह लोग रामगढ़वा आ गए हैं।जबकि,दो घायल का इलाज केर...
भारत विकास परिषद की अन्नपूर्णा रसोई सेवा के जरिए जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित

भारत विकास परिषद की अन्नपूर्णा रसोई सेवा के जरिए जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के पोस्ट ऑफीस के सामने भारत विकास परिषद के रक्सौल शाखा के सदस्यों के परस्पर सहयोग से रविवार को अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से 500 से अधिक लोगों के बीच नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया । परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि परिषद के द्वारा गत महीने भी अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया था तथा इस माह भी नि: शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा दी गयी ।साथ ही परिषद इस सेवा को प्रत्येक महीने की चार तारीख को जारी रखने के लिए संकल्पबद्ध है ।वहीं परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि परिषद प्रयासरत है कि गरीब , वंचित वर्ग, असहाय लोगों एवं भिक्षुकों को यह सेवा निरंतर मिले । भोजन वितरण में परिषद के सचिव उमेश सिकारिया , अजय मस्करा, नरेश मित्तल , हरीश खत्री ,सुनील कुमार , अजय कुमार ,दिनेश प्रसाद ,गोपाल स...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए अनशन कर रहे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार की मोबाइल समेत अन्य समान हुई चोरी,सुरक्षा देने की मांग हुई तेज

इंटरसिटी ट्रेन के लिए अनशन कर रहे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार की मोबाइल समेत अन्य समान हुई चोरी,सुरक्षा देने की मांग हुई तेज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल पाटलिपुत्र इंटर सिटी ट्रेन को चालू कराने की मांग को ले कर अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और समाज सेवी श्लोक कुमार सर्राफ बीती रात चोरी के शिकार हो गए।उनकी मोबाइल ,,पावर बैंक,ब्लूटूथ और 2200 रुपए नकदी अज्ञात चोर गिरोह ने उड़ा लिया।घटना तब घटित हुई जब सुबह सोए हुए थे।फिलहाल इस मामले को ले कर राजकीय रेल पुलिस जांच पडताल में जुट गई है।रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि राजकीय रेल पुलिस के ए एस आई जय चंद कुमार ने पहुंच कर जांच भी की है।इधर,रणजीत सिंह ने आवेदन में सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में कभी भी उनके साथ भी अप्रिय स्थिति हो सकती है,इसको ले कर सुरक्षा दी जाए। इधर,आंदोलन स्थल से अनशन कारियो के मोबाइल और अन्य सामान के चोरी किए जाने की घटना की शहर मे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!