Wednesday, July 1

सीमांचल

ट्रेन के इंजन के आगे अचानक कूद गई लड़की और मोबाइल ऑन कर बनाने लगी लाइव विडियो,रेल ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक से बची जान!

ट्रेन के इंजन के आगे अचानक कूद गई लड़की और मोबाइल ऑन कर बनाने लगी लाइव विडियो,रेल ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक से बची जान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल सीतामढ़ी रेल खंड के आदापुर रेलवे स्टेशन पर एक लड़की रेल ट्रैक पर ट्रेन आते ही अचानक कूद पड़ी।यह वाक्या स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों को हैरान कर देने वाला था।ट्रेन के लोको पायलट ने हालत को भांपते हुए इमरेजेंसी ब्रेक ले लिया, जिससे हादसा टल गया।लेकिन,लडकी को काफी चोट आई है। जख्मी हुई उक्त किशोर वय लडकी के मुंह से खून आ रहा था।आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो खतरे से बाहर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार की शाम सीतामढ़ी से ट्रेन संख्या 05214 के आने की प्रतिक्षा के बीच उक्त लडकी स्टेशन पर चहल कदमी करते देखी गई थी।ट्रेन ज्यों ही प्लेटफार्म पर इन की,लडकी के कदमो की चाल भी तेज हो गई।अभी कोई कुछ समझ पाता कि वह सीधे चलती हुई ट्रेन के इंजन के आगे रेल ट्रैक पर कूद गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की ट्रेन के इंज...
रक्सौल के गेट ग्रिल व्यवसाई की चनपटिया में रेल से कट कर मौत,परिजनों में कोहराम,रेल पुलिस कर रही जांच!

रक्सौल के गेट ग्रिल व्यवसाई की चनपटिया में रेल से कट कर मौत,परिजनों में कोहराम,रेल पुलिस कर रही जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बेतिया/रक्सौल।(vor desk)। पश्चिम चंपारण के चनपटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से रक्सौल निवासी वीर बहादुर शर्मा की बुधवार को मौत हो गई । बताया गया है कि मृतक चनपटिया में रहने वाले बहनोई के घर गए थे, जहां से लौटते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से उक्त हादसा हो गया ।इधर,सूचना मिलते ही रक्सौल के वार्ड 11स्थित घर पर मातम का माहौल कायम हो गया।शव आने के बाद माहौल गमगीन रहा और गम के माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। बताया गया कि बुधवार को रेल पुलिस ने शव को चनपटिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया। मृतक व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के नागा रोड निवासी गेट ग्रील व्यवसायी वीर बहादुर शर्मा (49) के रूप में कि गई है। रेल पुलिस फोर्स के जमादार सुजीत कुमार ने कहा कि वीर बहादुर शर्मा का शव चनपटिया रेलवे स्टेशन के पास दोनों पटरियो...
पूर्व मुखिया अजय पटेल बने बीजेपी के रक्सौल विधानसभा संयोजक, पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं में हर्ष!

पूर्व मुखिया अजय पटेल बने बीजेपी के रक्सौल विधानसभा संयोजक, पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं में हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल के भेलाही पंचायत के पूर्व मुखिया अजय पटेल को बीजेपी रक्सौल विधानसभा प्रभारी प्रमोद शंकर सिंह ने रक्सौल का संयोजक मनोनीत किया है। उक्त घोषणा बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा के निर्देश पर संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद की गई। उक्त बाबत श्री पटेल ने कहा कि पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगा। मुझ पर जो विश्वास जताया गया है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। पार्टी और केंद्र सरकार के योजनाओं को हर जरूरतमंद लोगों तक पहुचाऊंगा। श्री पटेल के मनोनयन पर पार्टी के वरीय नेताओं समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इधर,श्री पटेल को संयोजक बनाये जाने पर मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ,नगर अध्यक्...
शादीशुदा प्रेमीका और प्रेमी को रंगे हाथ पकड़े जाने पर तालिबानी यातना,रोते रहे बच्चे,ग्रामीण देखते रहे तमाशा!

शादीशुदा प्रेमीका और प्रेमी को रंगे हाथ पकड़े जाने पर तालिबानी यातना,रोते रहे बच्चे,ग्रामीण देखते रहे तमाशा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल के रामगढवा में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को पकड़ लिया गया और दोनो को तालिबानी तरीके से जबरदस्त यातना दी गई। बताया गया है कि जब प्रेमी पहुंचा तो इस दौरान महिला के पति ने पत्नी को उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। फिर गुस्साए पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को बिजली के खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की। दोनों की पिटाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बता दे कि यह घटना मंगलवार की है। मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दोनों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। महिला का 6 महीने से अफेयर चल रहा था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और उसके प्रेमी को बिजली के खंभे में बांधकर ग्रामीण पीट रहे हैं। महिला की पिटाई देख उसके दोनों बच्चे जोर-जोर से रोते हुए मां से लिपट जाते हैं, लेकिन ग्रामीण नहीं ...
काठमांडू में सीमा ‘सचिन’ ने बनाई थी ‘ससुराल’ आने की योजना,पाकिस्तानी वूमेन के भारत घुसपैठ को ले कर सीमा सुरक्षा पर सवाल,मचा बवाल!

काठमांडू में सीमा ‘सचिन’ ने बनाई थी ‘ससुराल’ आने की योजना,पाकिस्तानी वूमेन के भारत घुसपैठ को ले कर सीमा सुरक्षा पर सवाल,मचा बवाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।(vor desk)। खुली सीमा के रास्ते पाकिस्तानी वूमेन सीमा हैदर भारत के नोएडा के रबूपुरा पहुंच गई और सचिन मीणा के साथ शादी करके सीमा ठकुराइन बन गई।सीमा सचिन के ठुमके वाले रील काफी सोशल मीडिया में देश दुनियां में छा गए।इसमें नेपाल के काठमांडू के अनेकों रील भी शामिल हैं,जिसमे हिंदू तीर्थ पशुपति नाथ मंदिर में दोनो की जोड़ी को देखा जा सकता है।अब यूपी एटीएस समेत भारतीय खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू की तो रिल्स और ठुमके की चर्चा कम हो गई और रियल स्टोरी पर सबों का ध्यान केंद्रित हो गया है।भारत पाक के बीच नेपाल कनेक्शन की चर्चा तेज हो गई,जिस रास्ते भारत की तबाही के लिए पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ करते रहे हैं और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआई अपना खेल खेलता रहा है।इस वाक्ये ने भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू होने के बाद सीमा पर ही नहीं ...
पूरे देश में 7अगस्त से एक साथ शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष,अब टीकाकरण हो जायेगा पूर्ण डिजीटलाइज्ड मोड में!

पूरे देश में 7अगस्त से एक साथ शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष,अब टीकाकरण हो जायेगा पूर्ण डिजीटलाइज्ड मोड में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
निजी अस्पताल में करीब 88 हजार लागत वाला टिका सरकारी अस्पताल में मुफ्त , गुणवता बेहतर: डा राजीव रक्सौल।(vor desk)। सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के तहत पूरे देश में एक साथ 7अगस्त से शुरू होगा।जो दिसंबर तक तीन चरण में संचालित किया जाएगा।इस अभियान के तहत 12 जानलेवा रोगों से बचाव हेतु गर्भवती महिलाओ और बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अभियान के शुरू होने से टीकाकरण पूर्ण डिजीटलाइज्ड हो जायेगा।अब रजिस्ट्रेशन युविन पोर्टल पर होगा,जिसे आने वाले दिनों में कोई भी स्वयं रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट और सेंटर डिटेल्स प्राप्त कर सकता है। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ.राजीव रंजन ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद कोविड वैक्सिनेशन की तरह सर्टिफिकेट भी जारी किया जायेगा।टीकाकरण कार्ड भूलने का डर नही होगा।देश में कहीं भी किसी सरकारी अस्पताल में मोबाइल ,आधार कार्ड और आईडी नंब...
भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में किया ‘धरना’ का आयोजन, स्व0 विजय सिंह को दी श्रद्धांजलि,हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की उठाई आवाज!

भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में किया ‘धरना’ का आयोजन, स्व0 विजय सिंह को दी श्रद्धांजलि,हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की उठाई आवाज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बीते 13 जुलाई को महागठबंधन सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज और भाजपा नेता स्व० विजय कुमार सिंह की मौत के विरोध में "धरना" का आयोजन सांगठनिक रक्सौल भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय के अध्यक्षता में नगर भाजपा कार्यालय के अंतर्गत किया गया ।इसमें स्व विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और कहा गया कि उनकी शहादत व्यर्थ नही जायेगी। धरना में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने बिहार सरकार के द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से बर्बरता पूर्वक पूर्व सुनियोजित लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा किया।पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला प्रभारी प्रमोद शंकर ने कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार के नीतियों का सड़क से लेकर सदन तक भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से विरोध दर्ज करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव प्रसाद ने नीतीश कुमार की दमनकारी नीतियों को बताते हुए...
भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों की संयुक्त समन्वय की बैठक आयोजित,नेपाली डकैतों के विरुद्ध कारवाई पर हुई चर्चा!

भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों की संयुक्त समन्वय की बैठक आयोजित,नेपाली डकैतों के विरुद्ध कारवाई पर हुई चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक शनिवार को रक्सौल स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के सभाकक्ष में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की।जबकि,नेपाल की ओर से परसा जिला के सीडीओ हीरा लाल रेगमी ने नेतृत्व किया।भारत - नेपाल देश के बीच विभिन्न एजेंडो पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें दोनों देशों के बीच शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्रिमिनल एवं टेररिस्ट एक्टिविटी को पर विशेष निगरानी हेतु सहमति बनी।इस दौरान भेलाही,महदेवा और घोड़ासहन में हुई डकैती में नेपाली डकैत गिरोह की संलिप्तता और घोडासहन में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए डकैत के नेपाल निवासी होने की चर्चा के बीच डकैत गिरोह पर नियंत्रण और कारवाई पर बात हुई। वहीं,भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला से सटे बॉर्डर क्षेत्रों में आर्म्स स्मगलिंग, इंटेलिजेंस एंड इनफार्...
बिहार सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा,हुआ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन!

बिहार सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा,हुआ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पटना में शिक्षक अभ्यार्थियों के हक के समर्थन में पुरे बिहार प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गांधी मैदान से विधानसभा तक आयोजित शांतिपूर्ण मार्च के क्रम में हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा ने काला दिन मनाया और काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे के नेतृत्व में काला दिवस मनाते हुए रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई।उन्होंने आरोप किया कि भाजपा का मार्च बिल्कुल शांतिपूर्ण था,नितिश कुमार और तेजस्वी यादव ने तानाशाहीपूर्ण तरीके से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर मारा जिससे कई सांसद विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए जिसमें जहानाबाद जिले के ...
आशा कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन भी रक्सौल   अनुमंडल अस्पताल में तालाबंदी जारी , एसडीओ रविकांत सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम!

आशा कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में तालाबंदी जारी , एसडीओ रविकांत सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने कहा'कार्य बाधा डालने के विरुद्ध दर्ज होगी एफ आई आर रक्सौल।(vor )। बीते तीन दिनों से आशा कार्यकर्ताओं के राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट में तालाबंदी जारी रही। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।इधर,प्रति दिन करीब चार सौ मरीज इस अस्पताल में आते हैं,लेकिन,आंदोलन की वजह से उन्हें इलाज से वंचित होना पड़ रहा है।जिसको देखते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने जब ओपडी खुलवाने की कोशिश की तो जम कर बवाल मचा और उनके खिलाफ खूब नारेबाजी हुई।इसकी जानकारी मिलते ही आशा कार्यकर्ताओं को समझाते अस्पताल उपाधीक्षक शुक्रवार को एसडीओ रविकांत सिन्हा व एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!