Thursday, July 2

सीमांचल

मणिपुर हिंसा के खिलाफ रक्सौल में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध सह कैंडल मार्च,मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मणिपुर हिंसा के खिलाफ रक्सौल में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध सह कैंडल मार्च,मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मणिपुर हिंसा और महिला उत्पीडन के खिलाफ में मेन रोड रक्सौल बट्टा चौक से मस्जिद तक प्रतिरोध सह कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के उपाध्यक्ष सह मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गौतम कुमार के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। जिसमे डॉ गौतम कुमार के द्वारा बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा गया कि बीजेपी सरकार देश में नफरत और वोट बैंक की गंदी राजनीति कर रही है। आज देश का एक अंग मणिपुर यदि जल रहा है ,तो उसके पीछे बीजेपी का हाथ है। मोदी जी चुप है, अभी तक कोई ठोस निर्णय भी केंद सरकार नही ले रही है। कैंडल मार्च में अनिल यादव, सर्वेश कुमार,प्रदीप कुमार, शौकत अली, रंजीत गुप्ता, जोखन साह, मोहित कुमार, ध्रुव नारायण प्रसाद, सूरज गुप्ता,इम्तियाज अहमद अभय कुमार, रमेश पासवान, एस शर्मा, राहुल कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।...
रक्सौल -वीरगंज मुख्य सड़क हो कर नेपाल प्रवेश के लिए वीरगंज कस्टम ने कायम किया नया रूट,वापसी यथावत !

रक्सौल -वीरगंज मुख्य सड़क हो कर नेपाल प्रवेश के लिए वीरगंज कस्टम ने कायम किया नया रूट,वापसी यथावत !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज कस्टम यार्ड में बना नया कस्टम कार्यालय,भारतीय वाहनों की इंट्री के लिए खुला नए कार्यालय में इंट्री सेंटररक्सौल।(vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर के रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क पर आवाजाही के नियमो में बदलाव किए जाने से भारतीय पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है।अब उन्हे नए रूट से नेपाल में प्रवेश कराया जाएगा।इसके लिए नेपाल कस्टम ने बदलाव किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,मुख्य सड़क की बजाय अब वीरगंज कस्टम यार्ड हो कर बिरगंज शहर में इंट्री करनी होगी।जबकि,वापसी मुख्य सड़क से ही होगी। इस नए नियम को लागू करते हुए मुख्य सड़क पर बैरिकेटिंग और अस्थाई चेक पोस्ट कायम किया गया है। जहां बताया जा रहा है कि कस्टम यार्ड हो कर इंट्री करें।साइकल ,बाइक, ई रिक्शा से ले कर चार पहिया और भारी वाहनों पर यह नियम  कड़ाई के साथ लागू कर दी गई है,जबकि,वीरगंज से वापसी मुख्य सड़क पर यथावत है। बताय...
भारतीय नागरिक ने संपति के लोभ में ससुराल में कर दी अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय नागरिक ने संपति के लोभ में ससुराल में कर दी अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के ढाका के ग्राम पंचायत पकड़ी वार्ड14 रुपौलिया निवासी मोहम्मद अमानुल्लाह (26)के रूप में हुई है।आरोप है कि बुधवार को धारदार हथियार से उसने अपनी पत्नी यास्मीन की निर्मम हत्या कर दी।इस घटना की भनक लगते हुई स्थानीय लोग उग्र हो गए और बुरी तरह पिटाई कर दी ।मौके पर पहुंची इलाका पुलिस कार्यालय सिमरौगढ़ की पुलिस टीम ने हिरासत में लेते हुए उसे कलैया अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक,बारा जिला के सिमरौन गढ़ नगर पालिका वार्ड 6 बैलहट्टी बाजार स्थित मायके में उसकी पत्नी यास्मीन खातून( 23)रह रही थी।साथ ही अमानुल्लाह भी पिछले कुछ माह से साथ ही रह रहा था।उसकी नजर ससुराल की संपति पर थी।जिसको ले कर वह जाहिर मियां की बेटी यास...
कलयुगी पुत्र ने पीट पीट कर दी अपनी ही मां की हत्या,फरार पुत्र की पुलिस कर रही तलाश!

कलयुगी पुत्र ने पीट पीट कर दी अपनी ही मां की हत्या,फरार पुत्र की पुलिस कर रही तलाश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
छौड़ादनो।(vor desk)।छौड़ादानो थानाक्षेत्र के कुदरकट गांव में एक कलियुगी पुत्र द्वारा अपनी हीं सगी मां का पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है.घटना के बाद पुत्र फरार है.जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. बताया गया है कि मृतका सबिता देवी स्व. राजकिशोर तिवारी की पत्नी थी.पति की मृत्यु के पश्चात उसने अपने इकलौते पुत्र मुन्ना तिवारी का पालन पोषण किया था.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके पुत्र मुन्ना तिवारी ने सोमवार की रात मे हीं अपनी माता की पीट-पीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से मृतका को कमरे मे बंद कर दिया.इसी बीच मंगलवार को किसी ग्रामीण ने मृतका की पुत्री रुचि देवी जो बारा नेपाल की रहनेवाली है,को घटना की सूचना दे दी.सूचना पर आनन फानन मे वह अपने मायके कुदरकट पहुंची.अपनी मां के बारे मे भाई से पूछा और बंद कमरे को खोलने का दबाव बनाया जिसके बाद मुन्ना तिवा...
रक्‍सौल बॉर्डर से गिरफ्तार चीनी नागरिकों का पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, कॉल डिटेल से हुए कई खुलासे

रक्‍सौल बॉर्डर से गिरफ्तार चीनी नागरिकों का पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, कॉल डिटेल से हुए कई खुलासे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*चीनी नागरिको के नजदीकी रक्सौल में भी,खुफिया विभाग की जांच पड़ताल जारी रक्सौल/मोतिहारी।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा से लगे पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल बॉर्डर से इंडियन इमिग्रेशन द्वारा पकड़े जाने के बाद जेल भेजे गए दोनों चीनी नागरिकों का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और जेल भेजे गए चीनी नागरिकों के सेलफोन की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। सेलफोन की कॉल डिटेल देखने के बाद पता चला है कि चीनी नागरिक पाकिस्तान के लोगों के भी संपर्क में थे। सेलफोन की कॉल डिटेल देखने के बाद पता चला है कि चीनी नागरिक पाकिस्तान के लोगों के भी संपर्क में थे। खुलासा हुआ है कि हाल में उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा भी की है। दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी में मोतिहारी पुलिसगिरफ्तार चीन के जियांग्शी निवासी झाओ जिंग व फू कोंग को जेल भेजने के बाद पुलिस सामने आए नए तथ्यों के...
नशीली दवा और चाकू के साथ पश्चिम चंपारण का युवक संदेहास्पद स्थिति में रक्सौल स्टेशन परिसर से गिरफ्तार

नशीली दवा और चाकू के साथ पश्चिम चंपारण का युवक संदेहास्पद स्थिति में रक्सौल स्टेशन परिसर से गिरफ्तार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना की टीम ने नशीली दवा और चाकू,ब्लेड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे रक्सौल स्थित रेलवे परिसर से गिरफ्तार किया गया जेल भेज दिया।इसकी जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर जांच के क्रम में युवक को पकड़ा गया। जिसकी पहचान पश्चिमी चंपारण के रामनगर निवासी तुलसी महतो(42वर्ष) को 72 पीस नशीली दवा,एक चाकू ,ब्लेड और एक मोबाइल के साथ नियंत्रण में लेकर कांड संख्या 29/23 दर्ज कर बेतिया स्थित न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ...
रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित:डॉ0 संजय जायसवाल

रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित:डॉ0 संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए देश के महत्वपूर्ण शहरों और महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है।इस दिशा में रक्सौल काठमांडू रेल खंड निर्माण की पहल चल रही है।बहुत ही जल्द ब्रॉड गेज रेल खंड निर्माण कर इलेक्ट्रिक रेल चलाया जायेगा।नेपाल सरकार से सहमति बनते ही इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा और काम शुरू होगा।उक्त बाते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने रक्सौल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमावर्ती रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया के लिए करीब 700किलो मीटर के सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।इस पर 54हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी।बिहार सरकार को इसके लिए भूमि अधिग्रहण करना है।इसके लिए बजट आवंटित कर दिया गया है।...
मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर रक्सौल पुलिस को सौंपा, रक्सौल पुलिस ने दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत

मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर रक्सौल पुलिस को सौंपा, रक्सौल पुलिस ने दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
चोरी के बाइक सहित दो युवक गिरफ्तार रक्सौल।(vor desk)। मोतिहारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक की चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर रक्सौल पुलिस को सौंप दिया,जिसे रक्सौल पुलिस ने अग्रतर करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया है। आपको बता दें शनिवार को मोतिहारी की पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियारवा गांव निवासी 20 वर्षीय राजन कुमार तथा 19 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार को नियंत्रण में लिया।आरोप है कि वे BR- 05-AC'2111 नंबर की चोरी वाली गाड़ी के साथ पकड़े गए।बताया गया कि नियंत्रण में लेने के बाद मोतिहारी पुलिस ने दोनों युवकों से गाड़ी के कागजात की मांग की लेकिन दोनों युवकों ने कागज नहीं दिखाया।पुलिस के द्वारा जांच के क्रम में पाया गया कि यह बाइक चोरी की है जिसका पहले से रक्सौल थाना मे 9 जुलाई 2023 को गाड़ी मालिक हीरा शाह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया ज...
रक्सौल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ रक्सौल के मौजे निवासी युवक को किया गिरफ्तार

रक्सौल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ रक्सौल के मौजे निवासी युवक को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल पुलिस ने ब्राउन सुगर की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान शनिवार को पुलिस टीम शहर के बाटा चौक पर जांच कर रही थी। इस क्रम में मौजे वार्ड नंबर 15 निवासी रामाकांत महतो के पुत्र सूरज कुमार के मोटरसाइकिल के जांच के क्रम में 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेपाल से भारत आ रहा था जिसका मोटरसाइकिल नंबर बीआर 05 ए जेड 7492 सहित युवक के विरुद्ध 350/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ...
आदापुर: स्वर्ण व्यवसाई पर अपराधियो के समूह ने की फायरिंग,करोड़ो की ज्वेलरी लूट

आदापुर: स्वर्ण व्यवसाई पर अपराधियो के समूह ने की फायरिंग,करोड़ो की ज्वेलरी लूट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बिहार में अपराधियो का मनोबल इस कदर बढ़ चला है कि दिन दहाड़े लूट पाट की घटना को अंजाम दे कर आराम से निकल भागते हैं और पुलिस लकीर पिटती रहती है।ताजा मामला सीमावर्ती आदापुर प्रखंड के श्यामपुर बाजार का है , जहां,रविवार की सुबह करीब 10.15बजे एक ज्वेलरी व्यवसाई संतोष कुमार से अपराधियो ने फायरिंग करते हुए करोड़ो रुपए का ज्वेलरी लूट लिया।मिली जानकारी के मुताबिक,श्यामपुर बाजार के राधे कृष्ण मंदिर पोखरा के पास घटित हुई।सूत्रों ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने व्यवसाई का पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी और ज्वेलरी से भरा दो बैग ले कर फरार होने में कामयाब हो गए।इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई,जिसमे संतोष बाल बाल बच गए।वे बाइक पर अपने स्टाफ राजा के साथ सवार थे और दो झोला में ज्वेलरी आदि रखे हुए थे और दुकान आ रहे थे।घर पोखरा के पास ही है।घर से 50मीटर की दूरी पर ही ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!