Wednesday, July 1

सीमांचल

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अंबेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अंबेडकर परिचर्चा का किया गया आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन रक्सौल विधानसभा के प्रखंड रक्सौल के भेलाही पंचायत के पंचायत अध्यक्ष झूलन पटेल की अध्यक्षता में की गई।वहीं, पुरंदर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष संजीत कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया, जिसका संचालन प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव के द्वारा किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज देश में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तार-तार किया जा रहा है।अगर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो हमारे दलित, वंचित, शोषित, गरीब, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग की भविष्य अंधकार में हमेशा के लिए डूब जाता।रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव ने इस मौके पर संविधान बचाओ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा भगाओ, देश बचाओ के फार्मूले से ही संविधान और...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा75वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा75वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वां स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर इकाई द्वारा स्थानीय कार्यालय में नगर मंत्री रोशन कुमार ने झंडारोहण कर सबों के बीच मिठाइयां बांट कर स्थापना दिवस मनाया।इस दौरान शहर के रक्सौल थाना परिसर में एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के साथ परिषद के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया एवं स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में भी कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाएं। वही एसडीपीओ श्री धीरेंद्र ने परिषद के कार्यकर्ताओं को सुझाव देते हुए यह कहा कि वृक्षारोपण एक अच्छा पहल है, इससे हमारे वातावरण सुरक्षित रहते हैं, परंतु यह हमारी जिम्मेवारी है कि जब हम वृक्ष लगाएं और पौधारोपण करें तो उसकी संरक्षण करने हेतु संकल्प लेना चाहिए। उसकी देखभाल कर उसको बड़ा करना चाहिए, तभी हमारा पेड़-पौधा लगाना पहल सफल बनेगा। मौके पर नगर मंत्री रोशन कुमार, नगर सह मंत्र...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पुनः अध्यक्ष बनाए गए शम्भु प्रसाद चौरसिया,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पुनः अध्यक्ष बनाए गए शम्भु प्रसाद चौरसिया,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के नियमित मासिक व सत्र-2022-2023 की अंतिम एवं सत्र-2023-2024 की प्रथम बैठक एस ए भी स्कूल परिसर में आयोजित हुई।जिसमे सर्वसम्मती से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। लायन बसंत जलान के प्रस्ताव के पश्चात् उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पुनः तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया,सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन को निर्वाचित किया। वहीं प्रथम महिला लायन नूतन चौरसिया को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया। साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, लायन प्रियंका सोनी, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन राजू कुमार गुप्ता, लायन रेणु रुंगटा, संयुक्त सचिव लायन सीमा वर्णवाल, सह कोषाध्यक्ष लायन शिल्पी भारतिया, फैमिली वेलफेयर चेयरपर्सन लायन सुशीला धनोठिया,लायन गीता कुशवाहा, लायन मधु गुप्ता,लायन अंशु अग्रवाल,...
आदापुर:अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद 26 हजार रूपये सहित बैग लूटा,व्यवसायियों में आक्रोश!

आदापुर:अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद 26 हजार रूपये सहित बैग लूटा,व्यवसायियों में आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती आदापुर प्रखंड अंतर्गत जीबीसी मुख्य पथ पर बरवा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद छब्बीस हजार रूपये सहित बैग लूट फरार हो गए।अपराधियों की संख्या तीन बताई जाती है।इस घटना को लेकर प्रभावित व्यवसाई गुलाब साह ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए बताया है कि वह श्यामपुर बाजार स्थित अपने पोस्ट ऑफिस रोड के प्रतिष्ठान को बंद कर अपने गांव चैनपुर सोनार टोला आ रहा था। वही,हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोका तथा उसके पास रखे डेढ़ किलो कच्ची चांदी,26 हजार रूपये नकद आदि सामान लूट कर भाग गए।घटना शनिवार देर रात आठ बजे की है।इस मामले को लेकर श्यामपुर के स्वर्ण व्यवसायियों ने रविवार को बाजार में बैठक कर ...
नेपाल के वीरगंज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मना

नेपाल के वीरगंज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मना

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 42वा जन्मदिन नेपाल के वीरगंज में धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर एम एस धोनी फैन क्लब के अध्यक्ष विक्की सर्राफ के नेतृत्व में 25द्लित बच्चों को स्कूल बैग और करीब 100 रिक्शा ठेला चालको को गमछा और वाटर बोतल बांटा गया। बता दे कि पिछले पांच वर्षों से प्रति वर्ष उक्त क्लब द्वारा धोनी का जन्मदिन मनाया जाता है। ...
देश भक्त ,राज भक्त समूह द्वारा धूम धाम से मनाई गई पूर्व राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव की77का जन्म दिवस

देश भक्त ,राज भक्त समूह द्वारा धूम धाम से मनाई गई पूर्व राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव की77का जन्म दिवस

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।नेपाल में विभिन्न कार्यक्रमो के बीच पूर्व राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम कहा देव का77वां जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया गया।शनिवार को वीरगंज के महावीर मन्दिर प्रांगण में देश भक्त राज्य भक्त समूह के अध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार के नेतृत्व में यह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ ही राजा आओ, देश बचाओ,हाम्रो राजा ,हाम्रो देश जैसे नारे लगाये गए।समूह के पर्सा जिला के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार ने कहा कि राष्ट्र की एकता ,अखंडता शांति व तरक्की के लिए राजतंत्र की पुनर्वापसी जरूरी है।देश की जनता की एक ही चाहत है राजा की वापसी,क्योंकि,राजनीतिक दलों की शाख गिर चुकी है।भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे राजनीतिक दल और उनके नेता देश को गर्त में ले जा रहे हैं,ऐसे में देश को राज तंत्र ही बचा सकता है।मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष ...
नेपाल के पुलिस सब इंस्पेक्टर की अवैध अर्जित रकम के भारतीय बैंक खाते में जमा किए जाने का मामला तूल पकड़ा

नेपाल के पुलिस सब इंस्पेक्टर की अवैध अर्जित रकम के भारतीय बैंक खाते में जमा किए जाने का मामला तूल पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अवैध ढंग से अर्जित रकम को भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न खातों में रखने के आरोप में हुई शिकायत के बाद रौतहट के इलाका पुलिस कार्यालय, बंजरहां में कार्यरत पुलिस सब इंस्पेक्टर मदन प्रसाद यादव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।मिली जानकारी के मुताबिक,आरोपी सब इंस्पेक्टर यादव पर गंभीर आरोप है कि  उसने बिहार के पूर्वी चंपारण के ढाका स्थित एस बी आई बैंक में भारतीय नागरिको के नाम के खातों में करीब18लाख रुपए की रकम जमा की,जिसे बाद में नकद और ऑन लाइन ट्रांसफर कर नेपाल वापस लाया।यह भी आरोप है कि सब इंस्पेक्टर का पुत्र भारत में आईटी सेक्टर में काम करता है,जिसने बैंक खातों का ओपिटी हासिल कर काफी रकम ट्रांसफर किया है।एकाउंट हैक होने के बाद भारतीय  सुरक्षा एजेंसी ने जांच शुरू की और नेपाल पुलिस से संपर्क साधा है।इस मामले में रौतहट के ईशनाथ नगर पालिका वार्ड1निवासी ओम प्रकाश साह,उम...
जिला प्रशासन कार्यालय परसा से 975 लोगों को जन्म के आधार पर नागरिकता मिली 

जिला प्रशासन कार्यालय परसा से 975 लोगों को जन्म के आधार पर नागरिकता मिली 

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के परसा जिला प्रशासन कार्यालय से जन्म आधारित बंसज नागरिकता का वितरण शुरू हो गया है और 10 जून से मंगलवार तक 975 लोगों को बंसज नागरिकता प्राप्त हुई है। नेपाल में संविधान लागू होने तक नेपाली नागरिकता पाने वाले लोगों के वयस्क बच्चों को 10 जून से नेपाली नागरिकता मिल रही है।जिला प्रशासन कार्यालय परसा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी भीमकांत पौडेल के अनुसार, वर्तमान में नागरिकता का वितरण टोकन प्रणाली के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''नागरिकता लेने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के बाद 10 जून के पहले दिन के अलावा टोकन सिस्टम से नागरिकता बांटी जा रही है.'' उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग टोकन सिस्टम से नहीं आए, उन्हें नागरिकता नहीं बांटी गई।उन्होंने कहा, हाल में रोजाना करीब 70 से 100 लोगों को नागरिकता दी जा रही है।यह भी बताया गया है कि बीरगंज महानगर पालिका के वा...
सोना की तस्करी तेज, काठमांडू से वीरगंज आ रही यात्री बस से सोना के चैन के साथ एक गिरफ्तार!

सोना की तस्करी तेज, काठमांडू से वीरगंज आ रही यात्री बस से सोना के चैन के साथ एक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के रास्ते भारत में सोना की तस्करी तेज हो चली है।चीन समेत खाड़ी देशों से नेपाल पहुंचे सोना को तस्कर नेटवर्क भारत पहुंचा रहा हैं,जिसे नेपाल और भारत के कतिपय स्वर्ण कारोबारियों के साथ सफेदपोशों का संरक्षण है।इस तस्करी के कारण मोटे तौर पर भारतीय रुपया हुंडी के जरिए नेपाल पहुंच रहा है,जिस कारण काले धन की बहुतायत की वजह से नेपाल में कथित तौर पर भारतीय रूपये का अघोषित अवमूल्यन हो चला है। इस बीच, बड़े पैमाने पर हो रही सोना की तस्करी की सूचना पर नेपाल पुलिस सक्रिय हो गई है।गुप्त सूचना पर चलाए गए जांच अभियान के क्रम में नेपाल पुलिस ने रातो माटी चेक पोस्ट एरिया में एक बस से तस्करी के सोना से बने आभूषण की खेप बरामद की है।मकवानपुर पुलिस टीम ने काठमांडू से वीरगंज आ रही एक नेपाली नंबर के बस से बारा जिला के जीतपुर सिमरा उप महानगर पालिका वार्ड7 निवासी संतोष साह स...
पेय जल संकट,:वीरगंज में वार्ड अध्यक्ष सुशील साह द्वारा बोरिंग लगाये जाने से वार्डवासियों में हर्ष

पेय जल संकट,:वीरगंज में वार्ड अध्यक्ष सुशील साह द्वारा बोरिंग लगाये जाने से वार्डवासियों में हर्ष

नेपाल, सीमांचल
*पेय जल संकट के बीच वीरगंज के कई वार्डो में फायर बिग्रेड वाहन से हो रही पेय जल आपूर्ति की व्यवस्था वीरगंज।(vor desk)। बारिश नही होने से बिहार ही नहीं नेपाल का मधेश प्रदेश भी परेशान है।एक ओर कृषि कार्य को ले कर संकट है,तो,दूसरी ओर पेय जल के लिए त्राहि त्राहि मची है।नेपाल के पर्सा जिला मे विगत कई माह पेय जल के लिए हाहाकार मचा है, ऐसे में लोग खाद्यान्न और विकास की जगह पानी मांग रहे हैं ।इस बीच,बीरगंज महानगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में पेयजल बोर का निर्माण होने के बाद वहां के निवासियों में खुशी है।वार्ड नंबर 10 के वार्ड अध्यक्ष सुशील साह कानू के विकास बजट से यह कार्य कराया गया। बताया गया है कि बारिश की कमी और बढ़ती गर्मी के कारण जब जमीन की सतह पर पानी सूख गया और नल ,कल से पानी आना बंद हो गया है, जिससे उस वार्ड के निवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। करीब 100 घरों के ल...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!