नेपाली ई रिक्शा टेम्पु के भारत प्रवेश पर रोक,जाम को देखते हुए रक्सौल प्रशासन एक्शन मोड में!
रक्सौल।(vor desk)।नेपाली ई रिक्शा व टेम्पू अब मैत्री पुल के पास नो मैन्स लैंड एरिया में ही रहेगी।भारतीय सीमा में प्रवेश करने से रक्सौल प्रशासन के द्वारा एक आदेश के तहत रोक लगा दी गई है। जाम की समस्या को देखते हुए यह निर्णय स्थानीय प्रशासन के द्वारा लिया गया। जाम की समस्या से निजात को लेकर एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने कई बार बैठक की थी जिसमे जाम का प्रमुख कारण नेपाली ई रिक्शा व टेंपू को पाया गया। जो असीमित संख्या में भारतीय सीमा में प्रेवेश कर जाम की समस्या का प्रमुख कारण बनते थे। वही नेपाली ई रिक्शा व टेम्पू के प्रवेश पर रोक के बाद अब वही सड़क खाली दिख रहा है।
जाम की समस्या भी खत्म होते दिख रही है। एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने एक पत्र जारी कर नगरपरिषद को इसकी जिम्मेवारी सौपी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि नगर परिषद रक्सौल पुल के नीचे एक खाली जगह चिन्हित कर नेपाली ई रिक्...








