पीसीओएम ऑवार्ड से सम्मानित हुए रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह
रक्सौल।(vor desk)। समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत रक्सौल स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को पीसीओएम ऑवार्ड से सम्मानित किया गया है।पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के मुख्यालय समस्तीपुर में 20 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के बीच मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा यह पुरस्कार स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को दिया गया। उत्कृष्ट कार्य को लेकर एसएस अनिल कुमार सिंह को इससे पूर्व में भी डीआरएम स्तर पर कई ऑवार्ड प्राप्त हो चुके है।
इधर, पीसीओएम हाजीपुर ऑवार्ड मिलने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए स्टेशन अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि उन्हे गर्व की है कि वे भारतीय रेल की सेवा कर रहे है और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिये गये टॉस्क को निष्ठा के साथ पूरा कर रहे है। वहीं स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुरस्कृत किये जाने पर डीसीआई संजय कुमार शर्मा, आरपीएफ निरीक्षक...









