प्रोo डाo अनिल सिन्हा बी.आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष मनोनीत ,योगदान करने से किया इंकार!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल निवासी प्रो० (डा०)अनिल कुमार सिन्हा को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है और उन्हें बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान का विभागाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० शैलेंद्र चतुर्वेदी के आदेश से विश्वविद्यालय ने अपने पत्रांक B/2795 दिनांक 23 दिसंबर 2023 के द्वारा वनस्पति विज्ञान विभाग का अध्यक्ष के रूप में अधिसूचित किया है । प्रो० सिन्हा वर्तमान में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य हैं जो पूरे बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रिंसिपल और प्रोफ़ेसर की नियुक्ति करता है । उनके मनोनयन पर पूरे रक्सौल सहित सीमांचल में हर्ष व्याप्त हो गया है । प्रो० चंद्रमा सिंह ,प्रो० रामाशंकर प्रसाद ,डा० जगदीश प्रसाद गुप्ता ,प्रो० हरिंद्र हिमकर ,डा० प्रदीप श्रीवास्तव ,प्रो० किरण बाला ,प्रो० पंकज कुमार श्रीवास्तव , डाo राजकिशोर सिंह ,प्रो० विजय...









