विभिन्न कार्यक्रमों के बीच रक्सौल में श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित 11दिवसीय गणपति महोत्सव संपन्न!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल शहर के स्टेशन रोड,बैंक रोड में श्री मंगलमूर्ति गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय गणपति पूजन महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ ही समाप्त हो गया। इस मौके पर वृंदावन के बांके बिहारी रासलीला मंडली का श्री कृष्ण राधा के रास लीला का भव्य मंचन हुआ। श्री कृष्ण जन्म से ले कर मटकी फोड़, राधा कृष्ण की रास लीला, कृष्ण सुदामा मिलन समेत विविध प्रसंगों की प्रस्तुति दे कर कलाकारों ने मन मोह लिया ।।वहीं,गंगा आरती के बीच छप्पन भोग प्रसाद अर्पित किया गया।
वहीं,झुन्ना राजा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रात्रि जागरण के बीच भजन और भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।इस दौरान विभिन्न झांकियों ने खूब मनोरंजन किया।पूजा पंडाल में प्रति दिन भंडारा का आयोजन हुआ,जिसमे बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण को पहुंचे।वहीं,गणपति वाहन मूषक के द्वारा चरणामृत पाने की होड़ रही।
पूजा समिति के...









