जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल हवाई अड्डा क्षेत्र का निरीक्षण!
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम सौरव सुमन यादव एवं अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल शिवाक्षी दीक्षित के साथ रक्सौल हवाई अड्डा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय अंतर्गत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान में 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता बताई गई है। अंचलाधिकारी ने बताया कि इसके अंतर्गत मौजा सिसवा, चंदौली, चिकनी, एकडेरवा, भरतभट्टी एवं सिंहपुर जो एयरपोर्ट के चारदीवारी पर स्थित है।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा हवाई अड्डा की चारदीवारी से लगभग 700 मीटर की दूरी तक पश्चिम दिशा में,लगभग 3200 मी. दक्षिण पश्चिम की दिशा में अतिरिक्त 700 मी. की रकबा, पूरब-दक्षिण की दिशा में अतिरिक्त 400 मीटर की रकवा, पूरब दिशा...









