ऑस्ट्रेलिया में लहराया बिहार का परचम:ओमेगा कम्युनिटीज के सीईओ-मैनेजिंग डायरेक्टर बने रक्सौल के आलोक,बिजनेस मैगजीन ने कवर पर लगाई फोटो!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के युवक ने ऑस्ट्रेलिया में बिहार का परचम लहराया है।रक्सौल निवासी आलोक कुमार ऑस्ट्रेलिया में ओमेगा कम्युनिटीज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बने है।ऐसा करके उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। वे रक्सौल के चिकित्सक डॉ. अवधेश गिरी के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं।इस उपलब्धि पर चर्चित बिजनेस मैगजीन 'सैटर डे 'ने उन्हे कवर पेज पर जगह दी है।
आलोक किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर 2003 में एमबीए की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए। 2005 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वहाँ के कई औद्योगिक केंद्रों के व्यवसायिक प्रबंधन के साथ जुड़े। 2009 में राइजिंग स्टार्स' मेंटरिंग प्रोग्राम के लिए चुने गए। कुछ समय पहले वे अडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) स्थित ओमेगा कम्युनिटीज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाये गए हैं। वे जल्द ही फण्ड मैनेजमेंट कंपनी के ...









