डीएम सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल एयरपोर्ट और अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
*डीएम सौरभ जोरवाल ने अभिलेखों का किया सूक्ष्मता से अवलोकन
*एयरपोर्ट के लिए अधिगृहित होनेवाले भूमि का भी किया निरीक्षण
*डीएम के अचानक पहुंचने से अनुमंडल कार्यालय परिसर में मची रही अफरातफरीरक्सौल।(vor desk)। डीएम सौरभ जोरवाल ने बुधवार को रक्सौल एयरपोर्ट और रक्सौल अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया।एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी ली ।चिन्हित भूमि के भू मापी,दाखिल खारिज , एलपीसी आदि कार्यों में तेजी लाने के लिए जरूरी निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट को चालू करने के लिए अतिरिक्त 121एकड़ जमीन अधिग्रहित होनी है।इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
इस दौरान उन्होंने रक्सौल एसडीओ व डीसीएलआर का कार्यालय कक्ष , निर्वाचन कार्यालय, कार्यपालक दंडाधिकारी का कार्यालय कक्ष, सामान्य प्रशाखा एवम गोपनीय प्रशाखा का भी निरीक्षण किया।साथ ही अनुमंडल कार्यालय परिसर में ह...









