स्मार्ट मीटर को लेकर राजद ने दिया एक दिवसीय महाधरना,राजद नेता कपिल देव राय ने कहा-स्मार्ट मीटर नही चीटर, जन पीड़ा को नजरंदाज करने वाले नीतीश सरकार को उखाड़ फेकेगी बिहार की जनता!
रक्सौल।(vor desk) । राजद ने राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत रक्सौल प्रखंड में स्मार्ट मीटर एवं जमीन सर्वे सहित विभिन्न मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेरते हुए मंगलवार को एक दिवसीय महा धरना प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने किया, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव ने किया।
इस दौरान महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि आम जनता को सही मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा सरकार प्रयोग कर रही है। स्मार्ट मीटर में डायरेक्ट आम लोगों को खून चूस जा रहा है। सरकार स्मार्ट मीटर को चेंज करें, अन्यथा 200 यूनिट बिजली निःशुल्क करे। हमारा बिहार राज्य पिछड़ा एवं गरीब राज्य में आता है, जो सुखी एवं संपन्न राज्य है, उसमें ₹4 या 5 प्रति यूनिट तक बिजली बिल है और हमारे राज्य में 6 रुपए से ऊपर तक है। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों...









