रक्सौल में रेल फाटक संख्या 33 के पास माल गाड़ी के दो इंजन पटरी से उतरे…टला बड़ा हादसा,घंटो बाधित रही रक्सौल- सीतामढ़ी रेल खंड में रेल सेवा!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल मुख्य पथ स्थित रेलवे फाटक संख्या 33ए के पास दो रेल इंजन बेपटरी हो गई।हालाकि,इस दौरान बड़ा हादसा टल गया,क्योंकि,यह दुर्घटना काठमांडू दिल्ली राज मार्ग संख्या 28ए अंतर्गत रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क खंड के पास हुई।यदि माल गाड़ी के डिब्बे पलट जाते तो कई जाने जा सकती थी,क्योंकि,इस सड़क खंड के गुमटी संख्या33 क्षेत्र में अक्सर जाम लगी रहती है।हालाकि,इस दुर्घटना की वजह से करीब5घंटे तक रेल सेवा ठप्प रही और सड़क पर बेकाबू महा जाम लगी रही।
मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी विशाखापट्नम से कंटेनर लेकर वीरगंज के ड्राइपोर्ट जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी रक्सौल जंक्शन के लाइन नंबर 5 पर पहुंची। ट्रैक में खराबी होने के कारण इंजन पटरी से उतर गया। मालगाड़ी में दो इंजन लगा हुए थे। इसमें पहला इंजन डब्लूएजी-5 का पीछे का 6 चक्का पटरी से उतर गया ।
वहीं चालक ने बताया कि तेज आवाज के सा...









