फाइनेंस कर्मी से लूट के मामले में तीन अपराधी धराए:एक देशी कट्टा, एक बाइक, कारतूस और दस हजार रूपए नकद बरामद, दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल सीमावर्ती आदापुर में सैनिक सड़क क्षेत्र में पोखरा के पास से 28 मार्च को भारत फाइनेंस के कर्मी सज्जाद अंसारी से हुए 60हजार रुपए नकदी,टैब,बाइक,मोबाइल आदि लूट कांड के मामले में पुलिस ने 24घंटे के भीतर उद्भेदन कर तीन लोगों को एक देशी कट्टा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।दस हजार रुपए नकदी भी बरामद हुआ है। जबकि,फरार दो अपराधियों की तलाश जारी है।उक्त सफलता मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर आदापुर और महुआवा थाना की पुलिस संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में मिली।इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल के डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 28 मार्च को भारत फाइनेंस के कर्मी सज्जाद अंसारी को सैनिक रोड में पांच अपराधियो ने घेर कर लूट पाट की थी।लूट में शामिल तीन अपराधी एक बाइक पर सवार थे।अंसारी से मटिअरिया गांव से किए गए कलेक्शन के 60हजार रुपए नकद, टैब,म...









