आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप पर प्राथमिकी दर्ज
रक्सौल।(vor desk)। लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हैं।ऐसे में आचार संहिता का उल्लंघन करना यूट्यूबर मनीष कश्यप को महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत छौड़ादानों अंचल के दरपा थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैछौड़ादानो सीओ ऋषभ सिंह यादव की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ है।
सेक्टर 8 के सीओ सुधीर कुमार यादव के बयान पर मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।मनीष के अलावे नरकटिया गांव निवासी प्रकाश साह सहित10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
यूट्यूबर मनीष कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता केा उल्लंघन किया है। दरअसल 19 मार्च को दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया बाजार में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था।जिसमें शामिल होने के लिए मनीष कश्यप भी अपने 10 सहयोगियों के साथ दो गाड़ियों के साथ पहुंचे थे।पुलिस का आरोप...









